फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   fci manager arrested in bribe

तीस हजार की रिश्वत लेता डिपो मैैनेजर काबू

Tue, 10 Nov 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा Updated Tue, 10 Nov 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
fci manager arrested in bribe
भारतीय खुराक निगम बरेटा के डिपो मैैनेजर को सीबीआई की टीम ने 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते काबू किया है।
विज्ञापन


वेयर हाउस के मैनेजर अमनदीप सिंह की शिकायत पर सीबीआई ने उक्त कार्रवाई की। मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे भारतीय खुराक निगम का डिपो मैनेजर नवतेज कुमार रिश्वत की रकम लेने के लिए वेयर हाउस के गोदाम में आया। मौके पर मौजूद सीबीआई की टीम ने उसे काबू कर लिया।

सीबीआई के डीएसपी राम सिंह के अनुसार उनको अमनदीप सिंह ने शिकायत की थी कि भारतीय खुराक निगम की तरफ से वेयर हाउस के पास स्टोर किए जाने वाले गेहूं के बिल पर काट लगाने की बात कहकर उनसे रिश्वत वसूली जाती है। यदि वह रिश्वत नहीं देते तो क्वालिटी काट लगा दिया जाता है।

इससे परेशान होकर उसने 30 हजार रुपये में बात करके सीबीआई को सूचना दे दी। मंगलवार को वह अपनी टीम समेत मौके पर पहुंचे। भारतीय खुराक निगम का डिपो मैनेजर वेयर हाउस में पैसे लेने आया तो अमनदीप सिंह ने उसको 30 हजार रुपये दिए। मौके पर ही उन्होंने डिपो मैनेजर को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed