फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Drug smuggler arrested before catching flight to Canada at Delhi airport

Punjab: कनाडा की फ्लाइट पकड़ने से पहले नशा तस्कर काबू, पंजाब पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट पर धर दबोचा

Wed, 11 Sep 2024 12:52 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 11 Sep 2024 12:52 PM IST
सार

आरोपी ने इसके लिए पुलिस विभाग से पीसीसी तक हासिल कर ली थी। हालांकि आरोपी कनाडा फरार हो जाता, इससे पहले पुलिस को इसकी भनक लग गई और पुलिस ने आरोपी को एयरपोर्ट पर जाकर पकड़ लिया।

विज्ञापन
Drug smuggler arrested before catching flight to Canada at Delhi airport
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

नशा तस्करी का धंधा करने वाले एक तस्कर को लुधियाना देहात की पुलिस ने उस समय दिल्ली एयरपोर्ट पर दबोच लिया जब वह कनाडा जाने के लिए फ्लाइट पकड़ने पहुंचा था। इससे पहले कि आरोपी जहाज में बैठता, पुलिस ने गुप्त सूचना के अधार पर उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपी की पहचान चमकौर सिंह निवासी गांव रछीन के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


थाना सदर के अधीन पड़ती चौकी लोहटबद्दी के इंचार्ज गुरसेवक सिंह ने बताया कि पुलिस ने करीब चार महीने पहले नशा तस्करी के आरोप में तीन तस्करों को पकड़ा था। पुलिस ने आरोपियों से हेरोइन बरामद कर थाना सदर में मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ की तो आरोपियों ने चमकौर सिंह का नाम बताया और कहा कि वह उससे हेरोइन लेकर आते हैं। इसके बाद पुलिस ने चमकौर सिंह का नाम भी मामले में डाल दिया था। 
विज्ञापन


इस बारे में पता चलते ही आरोपी फरार हो गया था, जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी। इसी दौरान आरोपी कनाडा जाने की तैयारी में जुट गया। आरोपी ने इसके लिए पुलिस विभाग से पीसीसी तक हासिल कर ली थी। हालांकि आरोपी कनाडा फरार हो जाता, इससे पहले पुलिस को इसकी भनक लग गई और पुलिस ने आरोपी को एयरपोर्ट पर जाकर पकड़ लिया। पुलिस ने इससे पहले गुरप्रीत सिंह गोपी, अमरिंदर सिंह और हरमिंदर सिह निवासी गांव रछीन को हेरोइन के साथ पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed