{"_id":"57caf7934f1c1b8f292cb527","slug":"death-man-died-in-jail-case-on-husband-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में युवक की मौत, दंपति पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में युवक की मौत, दंपति पर मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Sat, 03 Sep 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैसों के लेनदेन में केंद्रीय जेल बठिंडा गोबिंदपुरा में प्रॉपर्टी डीलर पवन कुमार पम्मी की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी दोस्त दीपक कुमार और दीपक कुमार की पत्नी को नामजद किया गया है।
प्रॉपर्टी डीलर एसो. के उपाध्यक्ष मुनीश पांधी और गुरसाहिब सिंह बराड़ ने बताया कि पम्मी ने दीपक कुमार से करीब 50 लाख रुपये उधार लिए हुए थे। इसके बदले पम्मी ने उक्त को भुच्चो मंडी और गोनियाना मंडी में पड़ी कुछ जायदाद की रजिस्ट्ररी भी करवा दी थी। इससे अलावा पम्मी और उसकी पत्नी ने दीपक कुमार को चेक भी दिए व अन्य कागजी कार्रवाई भी की गई।
पम्मी अपने चेक और कागजात वापस मांग रहा था जबकि दीपक कुमार ब्याज सहित अन्य पैसों की मांग कर रहा था। इस विवाद के दौरान दीपक कुमार ने पम्मी के खिलाफ थाना नेहियांवाला में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवा दिया था। पुलिस ने उक्त को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। यह मामला अदालत में चल रहा था।
विज्ञापन
शुक्रवार को पम्मी के भाई राम कुमार ने अदालत में पेश होकर बकाया रकम नगद देने की पेशकश कर पम्मी की जमानत की अर्जी लगा दी। जज साहिब ने बनते हिसाब के कारण 15 लाख रुपये बकाया निकाला जो राम कुमार ने जमा करवा दिया और दीपक कुमार ने चेक व कागजात वापस करने के लिए कहा। दीपक कुमार ने अदालत से बाहर आकर ऐसा करने से इंकार कर दिया। मामले के बारे में जब जेल में पम्मी को पता चला तो उनको दिल का दौरा पड़ गया और मौत हो गई।
शनिवार को एसो. का एक वफद अध्यक्ष सुनील बांसल की अध्यक्षता मे एसपी नानक सिंह से मिला और कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। वफद ने चेतावनी दी कि अगर पम्मी के परिवार को इंसाफ न मिला तो वह संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे। दूसरी तरफ थाना नथाना के प्रभारी संजीव मित्तल ने बताया कि शिकायत के आधार पर दीपक कुमार और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।