फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Dead body of a young man found in an empty plot in Ludhiana

पंजाब: लुधियाना में खाली प्लाट में मिला युवक का शव, बटाला में पाठी सिंह की बेरहमी से हत्या

Sat, 08 Jan 2022 06:28 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 08 Jan 2022 06:28 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में एक खाली प्लाट में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मामला जैनपुर का गांव का है। पुलिस ने मामला दर्जकर सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। उधर, बटाला में पाठी सिंह की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Dead body of a young man found in an empty plot in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लुधियाना के हंबड़ा रोड के गांव जैनपुर इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब खाली प्लाट में शव पड़ा मिला। शव रस्सी के साथ पड़ा था। राहगीर ने शव देख इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना पीएयू की पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक करनी शुरू कर दी है जिससे कोई सुराग मिल सके। जानकारी के अनुसार गांव जैनपुर में खाली प्लाट की झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। रस्सी से उसका गला घोंटा गया है। उसके गले में प्लास्टिक की रस्सी मिली है।
विज्ञापन


शव एक से दो दिन पुराना लग रहा है। पुलिस को मौके से ऐसा कुछ नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके। किसी राहगीर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना पीएयू के प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजिंदर पाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव सिविल अस्पताल भेज दिया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है। जिससे पता लगाया जा सके कि व्यक्ति का शव किसने फेंका है। इसके साथ ही शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। शव की पहचान होती है तो आरोपियों तक पहुंचने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बटाला में पाठी सिंह की बेरहमी से हत्या
बटाला के गांव दाबांवाल कलां में शनिवार की दोपहर बाद अखंड पाठ के दौरान पाठ की ड्यूटी करने से पैदा हुई तकरार में बेरहमी से एक पाठी सिंह ने दूसरे साथी पाठी सिंह के सिर में दातर मारकर हत्या कर दी। थाना घन्नियां के बांगर पुलिस ने आरोपी पाठी सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे शनिवार की शाम को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

पाठी हरभजन सिंह निवासी रणसीके तला ने बताया है कि वह अमृतधारी सिख है। गांव दाबांवाल में किसी के घर में अखंड पाठ साहिब चला रहा था जिसमें उसके अलावा लखबीर सिंह उर्फ बंटी निवासी दाबांवाल और कश्मीर सिंह निवासी गांव दलेरपुर पाठी सिंह के तौर पर सेवा कर रहे थे। इसी दौरान शनिवार को करीब तीन बजे कश्मीर सिंह पाठी सिंह पाठ के लिए अपनी ड्यूटी पर जाने के तैयार हो गया था तो इसी दौरान साथी पाठी लखबीर सिंह उर्फ बंटी अपने मोटरसाइकिल पर आया, उसके हाथ में लोहे का दातर था। आते ही पाठी लखबीर सिंह, कश्मीर सिंह को कहने लगा कि वह पाठ की ड्यूटी पर बैठेगा लेकिन कश्मीर सिंह कहने लगा कि यह उसकी ड्यूटी का समय है। 


मुझे ड्यूटी पर बैठना है। इसको लेकर दोनों पाठी में बहस हो गई और कुछ पल में यह बहस खूनी जंग का रूप धारण कर लिया। जैसे ही कश्मीर सिंह पाठ की ड्यूटी के लिए जाने लगा तो पीछे से साथी पाठी लखबीर सिंह ने पाठी कश्मीर सिंह के सिर और मुंह पर दातर से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। बाद में पाठी सिंह कश्मीर सिंह की मौत हो गई और आरोपी पाठी सिंह लखबीर उर्फ बंटी मौके से फरार हो गया। इस संबंध में थाना घन्नियां के बांगर के एसएचओ सब इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पाठी सिंह लखबीर सिंह उर्फ बंटी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed