फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   constable, arrest, catridge

अफसरों को इंप्रेस करने के चक्कर में फंसा हवलदार

Fri, 08 Jan 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Fri, 08 Jan 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
constable, arrest, catridge
एक कांस्टेबल अपनी नौकरी पाने के लिए अपने ही बुने जाल में फंस गया। कुछ दिन पहले सस्पेंड किए गए एक कांस्टेबल ने एक बैग में कारतूस डाल कर उसे जमालपुर में फेंक दिया और खुद ही उसे बरामद करने का ड्रामा किया। उसने अधिकारियों को सूचना दी कि उसने बैग बरामद किया है। पुलिस ने जांच की तो सारा मामला साफ हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल फगवाड़ा के गांव भगतपुर निवासी विजय कुमार के कब्जे से 9 एमएम के चार, 32 बोर के दो, एलएलआर के 22, 3.3 के 13 और एके 47 के 17 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


डीसीपी डॉ. नरेंद्र भार्गव ने कहा कि विजय कुमार सीआईए में तैनात था और उसे किसी कारण सस्पेंड कर दिया गया था। वह अपनी बहाली करवाना चाहता था। पठानकोट आतंकी हमले के बाद पुलिस काफी हरकत में आई थी। कांस्टेबल विजय कुमार ने इसी का फायदा उठाया और उसने अपनी बहाली के लिए प्लानिंग बनाई कि वह बारूद से भरा बैग फेंक कर बरामद करेगा और अधिकारी प्रभावित हो जाएंगे और जल्द ही उसकी बहाली हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय ने कारतूस से भरा बैग जमालपुर चौक के पास स्थित एक धार्मिक स्थल के बाहर फेंक दिया और खुद ही बरामद कर पुलिस को सूचना दे दी। विजय कुमार की कहानी पर पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि खुद की बहाली कराने और पुलिस अधिकारियों के आगे नंबर बनाने के चक्कर में विजय कुमार ने सारा ड्रामा किया था। पुलिस अब जांच कर रही है कि आरोपी कारतूस कहां से लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed