{"_id":"57e6ab364f1c1b8341a82324","slug":"child-died-child-died-in-ludhiana-ludhiana-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह वर्षीय बच्ची की मौत, मां पर हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह वर्षीय बच्ची की मौत, मां पर हत्या का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 24 Sep 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्यासपुरा स्थित सुआ रोड के शांति नगर में शनिवार को छह वर्षीय रानी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बच्ची के पिता राजेश और अन्य परिजनों ने बच्ची की मां सुनीता पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है।
आरोप है कि सुनीता तलाक लेना चाहती थी, लेकिन राजेश उसे तलाक नहीं दे रहा था। वहीं सुनीता का कहना है कि सीढ़ियों से गिरने के कारण रानी की मौत हुई है। सूचना मिलने के बाद थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि बच्ची के पोस्टमार्टम के बाद ही सारी कहानी पता चल पाएगी।
थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने कहा कि सुनीता और राजेश की शादी दस वर्ष पहले हुई थी। उनके दो बेटे और एक बेटी रानी है। घरेलू बातों को लेकर दोनों के बीच काफी समय से झगड़ा हो रहा था। सुनीता इससे पहले भी बच्चों को छोड़कर अपने गांव चले जाती थी।
विज्ञापन
वह राजेश से तलाक लेने की बात करती थी, लेकिन राजेश बच्चों के कारण उसे तलाक नहीं दे रहा था। करीब दो सप्ताह पहले भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच में झगड़ा हुआ। राजेश ने उसे कहा कि वह बच्चों का खर्च देने के लिए तैयार है और वह अपने साथ बच्चों को भी ले जाए। सुनीता ने इसी इलाके में एक व्यक्ति के साथ दलजीत सिंह के मकान में किराए पर कमरा लेकर रहना शुरू कर दिया। वह अपने बच्चों को भी साथ ले गई।
इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने कहा कि सुनीता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी सीढ़ियों से गिर गई थी। उसने बेटी के लिए अपने बेटे से दवा भी मंगवाई थी, लेकिन चोट अंदरूनी होने के कारण उसे पता नहीं चला होगा। खून जमा होने के कारण उसकी मौत हो गई। रानी के पिता राजेश ने कहा कि सुनीता ने उनकी बेटी की मौत के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया था।
उसने अपनी ही बहन को फोन कर इस बारे में जानकारी दी थी। उसकी बहन ने उन्हें सूचना दी। लोगों का भी आरोप था कि सुनीता की बेटी की मौत के बारे में किसी को कुछ मालूम नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुनीता ने ही अपनी बेटी की हत्या की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।