फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Case registered against Akali candidate for using abusive words against Valmiki Samaj

पंजाब: वाल्मीकि समाज के खिलाफ अपशब्द बोलने वाले अकाली उम्मीदवार पर मामला दर्ज

Fri, 29 Oct 2021 09:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 29 Oct 2021 09:26 PM IST
सार

प्रितपाल सिंह पाली के खिलाफ थाना मोती नगर में एसीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने वीडियो जारी कर माफी भी मांगी थी। राम तीर्थ पहुंच कर भी अकाली उम्मीदवार ने माफी मांगी।

विज्ञापन
Case registered against Akali candidate for using abusive words against Valmiki Samaj
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

धरने के दौरान वाल्मीकि समाज के खिलाफ अपशब्द बोलने के मामले में कमिश्नरेट पुलिस की ओर से गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के प्रधान और पंजाब के हलका सेंट्रल से अकाली बसपा के उम्मीदवार प्रितपाल सिंह पाली के खिलाफ थाना मोती नगर में एसीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


श्री गुरु नानक देव जी महाराज और उनके पिता के खिलाफ अपशब्द बोलने वाले आरोपी अनिल अरोड़ा को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर कुछ दिन पहले समराला चौक पर चल रहे धरने के दौरान मीडिया से बात करते हुए अकाली नेता प्रितपाल सिंह पाली ने अपशब्द बोले थे। वीडियो वायरल होने के बाद वाल्मीकि समाज की तरफ से मामला दर्ज करने की मांग को लेकर भारत नगर चौक जाम किया गया था। पुलिस ने आश्वासन दिया कि पाली के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन


थाना मोती नगर के एसएचओ सब इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि प्रितपाल पाली के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वाल्मीकि समाज में प्रितपाल सिंह पाली द्वारा बोली गई बात को लेकर समुदाय में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घंटाघर चौक में भी दीपक हंस की अगवाई में अकाली बसपा के उम्मीदवार प्रितपाल सिंह पाली के खिलाफ धरना दिया गया और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की गई। एडवोकेट नरिंदर आदिया ने कहा कि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल को चाहिए कि वह हल्का सेंट्रल से प्रितपाल सिंह पाली की टिकट वापिस दे किसी अच्छे उम्मीदवार को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारे। 


यह भी पढ़ें : हरियाणा: आश्रम से सिलिंडर बरामदगी मामले में रामपाल को तीन वर्ष कैद व पांच हजार रुपये जुर्माना

पाली ने वीडियो जारी कर मांगी थी माफी, देर रात श्रीराम तीर्थ पहुंचे

जिस समय प्रितपाल सिंह पाली के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हुआ उसके तुरंत बाद अकाली उम्मीदवार प्रितपाल सिंह पाली की एक वीडियो जारी हुई जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी वीडियो को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। वह शुरु से ही हर धर्म का आदर करते आए है और करते भी है। उन्हें बदनाम करने के लिए और राजनीति के तहत ऐसा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी वजह से किसी कोठेस पहुंची है तो वह तब भी माफी मांगते है। उसके बाद अकाली उम्मीदवार प्रितपाल सिंह पाली अपने साथी अकाली नेताओं के साथ अमृतसर स्थित श्रीराम तीर्थ पहुंच कर वहां भी माफी मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed