फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   case of obscene video of Dera Baba in Ludhiana has gained momentum

Punjab: बाबा शंकरानंद के अश्लील वीडियो मामले ने पकड़ा तूल, सत्कार कमेटी ने एसएसपी को दी शिकायत

Mon, 16 Jun 2025 03:35 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 16 Jun 2025 03:35 PM IST
सार

जत्थेबंदी के सूत्रों के अनुसार, वीडियो डेरे में रहने वाले या आने-जाने वाले किसी व्यक्ति ने बनाई है। डेरे के समर्थकों ने वीडियो को वायरल होने से रोकने का प्रयास किया। सिख जत्थेबंदियों ने महिला को पूरा समर्थन देने की बात कही है।

विज्ञापन
case of obscene video of Dera Baba in Ludhiana has gained momentum
जानकारी देते सदस्य - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के गांव तलवंडी खुर्द स्थित डेरे के मुखी बाबा शंकरानंद की अश्लील वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। सोमवार को सत्कार कमेटी के नेतृत्व में सिख जत्थेबंदियों की बैठक हुई। 
विज्ञापन


जत्थेबंदियों ने एसएसपी जगरांव को शिकायत सौंपी और मामले की गहन जांच की मांग की। जसप्रीत सिंह ढोलन ने बताया कि बैठक में बाबा शंकरानंद के डेरे की विस्तृत जांच कराने का निर्णय लिया गया।सिख नेताओं के अनुसार, बाबा पहले भी विवादों में रहा है। इससे पहले उन पर एक महिला से मारपीट का आरोप लगा था। एक मंदबुद्धि लड़की भी डेरे से आधी रात को फरार हो गई थी।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने बताया कि एक व्यक्ति की शिकायत पर थाना दाखा में बाबा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जत्थेबंदियों का कहना है कि वीडियो में दिखाई दे रही महिला आसपास के क्षेत्र की बताई जा रही है। उन्होंने मांग की है कि पुलिस महिला से पूछताछ करे कि क्या उसे धमकाया या ब्लैकमेल किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जत्थेबंदी के सूत्रों के अनुसार, वीडियो डेरे में रहने वाले या आने-जाने वाले किसी व्यक्ति ने बनाई है। डेरे के समर्थकों ने वीडियो को वायरल होने से रोकने का प्रयास किया। सिख जत्थेबंदियों ने महिला को पूरा समर्थन देने की बात कही है।

गौरतलब है कि स्वामी शंकरानंद की कथित वीडियो वायरल होने के बाद हरियाना डेरे के मुखी द्वारा मामला की गंभीरता को देखते हुए शंकरानद को तलवंडी खुर्द के डेरे की गद्दी से उतार दिया गया है।

 
वहीं इस मामले को लेकर सिंह जत्थेबंदी के जत्थेदार सुखदेव सिंह लोप्पो ने कहा कि गांव निवासियों ने चाहे डेरे के बाबा का बायकाट कर दिया लेकिन वह इस मामले को लेकर हरियाना डेरे के मुखी स्वामी दया सागर से मिल कर चर्चा करेगे। तलवंडी खुर्द में बने डेरे में बाल आश्रम भी बना हुआ है ऐसे में वहां लड़कियों की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed