{"_id":"572b60ad4f1c1b36595cd009","slug":"car-loot-car-loot-in-bhatinda-bhatinda-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक की कार लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक की कार लूटी
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Thu, 05 May 2016 08:33 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के मौड़ मंडी में लुटेरे पिस्तौल की नोक पर एक कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक से उसकी कार लूट ले गए। साथ ही वे नगदी और मोबाइल भी छीन कर ले गए। लुटेरे ने उन्हें घायल अवस्था में एक खेत में फेंक गए।
एक कंपनी के क्षेत्रिय प्रबंधक नरिंदर पाल निवासी फरीदकोट अपनी स्विफ्ट कार पर मानसा से रामपुरा को आ रहे थे। जब वे रामपुरा रोड पर स्थित डेरा सच्चा सौदा मौड के पास अपनी गाड़ी रोक कर मोबाइल फोन सुनने लग गए। इस दौरान तीन लोग उसके पास आ गए। उन्होंने उनके सिर पर पिस्तौल का बट मारा और उन्हें धमकी दी कि अगर शोर मचाया तो वे उसे भी गोली मार देंगे।
उन्होंने कार का दरवाजा खोल कर नरिंदर पाल को उसकी पिछली सीट पर डाल दिया। वे कार को राम नगर कैंचियां से घुम्मन खुर्द के पास ले गए। वहां उन्होंने नरिंदर से नगदी और फोन छीन लिया। इसके बाद लुटेरे नरिंदर पाल को घायल अवस्था में एक खेत में फेंक कार लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
खेतों में काम करने वाले लोगों ने नरिंदर पाल को घायल अवस्था में देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को सिविल अस्पताल मौड़ में दाखिल करवाया। डीएसपी दविंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।