फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Businessman died due to drug overdose in Ludhiana

नशे ने ली जान: लुधियाना में ओवरडोज से कारोबारी की मौत, कार में मिला शव, दो दोस्तों पर केस दर्ज

Wed, 04 Aug 2021 08:12 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 04 Aug 2021 08:12 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में नशे की ओवरडोज से एक कारोबारी की जान चली गई। मृतक लुधियाना में एक स्टिकर फैक्टरी चलाता था। पिता की शिकायत पर पुलिस ने दो दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Businessman died due to drug overdose in Ludhiana
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में नशे की ओवरडोज से स्टिकर फैक्टरी कारोबारी की मौत हो गई। उसका शव गांव चक्क सरवण नाथ इलाके में खड़ी कार से बरामद किया गया है। थाना कूमकलां पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है।

विज्ञापन


मृतक के पिता प्रेम खेड़ा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उनका सबसे बड़ा बेटा विशाल खेड़ा है। वह स्टिकर फैक्टरी चलता था। उनके बेटे की पहचान मोती नगर निवासी हरजीत सिंह से थी। 30 जुलाई को वह अपनी कार पर फैक्टरी से घर जाने को निकला, मगर घर नहीं पहुंचा। 
विज्ञापन


तलाश के दौरान पता चला कि उसकी कार चंडीगढ़ रोड स्थित गांव चक्क सरवण नाथ के पास खड़ी है। वहां जाकर जांच की तो विशाल बेसुध पड़ा था, उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया। इसके बाद जांच करने पर पता चला कि आरोपी हरजीत सिंह और बीके इस्टेट निवासी मिट्ठू उर्फ सम्राट ने नशे की ओवरडोज दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी हरजीत की भी स्टिकर फैक्टरी है, जबकि सम्राट कहीं नौकरी करता है। हरजीत और विशाल पहले भी एक साथ नशा करते थे। इससे पहले भी ओवरडोज लेने से विशाल की हालत बिगड़ गई थी। उस समय उसे बचा लिया गया था। 30 जुलाई की दोपहर 3.30 बजे तीनों ने ताजपुर रोड इलाके में नशा किया। उन लोगों ने विशाल को ओवरडोज दे दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाने के बजाय वे कार में इधर-उधर घुमाते रहे। 


शाम को वे उसे चंडीगढ़ रोड पर कार में छोड़ कर फरार हो गए। थाना कूमकलां पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर, मामले की जांच कर रहे एएसआई हजूर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। ताकि पता चल सके कि आखिरकार वह नशा कहां से लेकर आते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed