फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Police conduct simultaneous late-night raids on over 10 bars in Ranchi, causing a stir.

झारखंड: रांची में 10 से अधिक बारों पर पुलिस की एक साथ छापेमारी, संचालकों में मचा हड़कंप

Sun, 04 Oct 2026 03:05 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sun, 04 Oct 2026 03:05 PM IST
सार

रांची में एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस ने शनिवार देर रात 10 से अधिक प्रमुख बारों में एक साथ छापेमारी की। पुलिस ने लाइसेंस, संचालन की अनुमति, समय-सीमा, हुक्का और नाबालिगों को शराब परोसने से जुड़े नियमों की जांच की।

 

विज्ञापन
Police conduct simultaneous late-night raids on over 10 bars in Ranchi, causing a stir.
निरीक्षण करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में गूंजने लगे। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर रांची पुलिस ने शहर के 10 से अधिक प्रमुख बारों में एक साथ औचक छापेमारी की। इस कार्रवाई का नेतृत्व सिटी एसपी पारस राणा और ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने किया। पुलिस की अचानक हुई इस कार्रवाई से बार संचालकों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

पुलिस की अलग-अलग टीमों ने शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित बारों में पहुंचकर लाइसेंस, संचालन की अनुमति और निर्धारित समय-सीमा से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। इसके अलावा, बारों में हुक्का परोसे जाने और अन्य नियमों के उल्लंघन की भी पड़ताल की गई। पुलिस की विशेष नजर इस बात पर थी कि कहीं नाबालिगों को शराब तो नहीं परोसी जा रही है।

विज्ञापन


पढे़ं: कोयला माफिया से सांठगांठ का आरोप: सीबीआई ने दर्ज की FIR; CISF के दो दर्जन से ज्यादा अधिकारी-जवान जांच के घेरे

विज्ञापन
विज्ञापन

 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने बारों में मौजूद लोगों की भी जांच की और संचालकों से आवश्यक दस्तावेज मांगे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बार संचालन के लिए निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य है। बिना लाइसेंस बार चलाना, निर्धारित समय के बाद भी बार खुला रखना और नाबालिगों को शराब उपलब्ध कराना गंभीर नियम उल्लंघन की श्रेणी में आता है।

रांची पुलिस की इस अचानक और एक साथ की गई कार्रवाई को शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और बार संचालन में नियमों का पालन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर संबंधित बार संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed