फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   lakhs of rupees stolen from idbi bank atm after cutting with gas cutter rohtas bihar news

बिहार: टीओपी से 100 मीटर दूर एटीएम काटकर लाखों की चोरी; सीसीटीवी फुटेज में दिखे तीन बदमाश

Sun, 04 Oct 2026 02:56 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 04 Oct 2026 02:56 PM IST
सार

सासाराम के गौरक्षणी में टीओपी से महज 100 मीटर दूर चोरों ने आईडीबीआई बैंक का एटीएम काटकर लाखों रुपये चुरा लिए। वारदात रात दो बजे हुई। सीसीटीवी में तीन नकाबपोश अपराधी कैद हुए हैं। पुलिस जांच और गिरफ्तारी में जुटी है।

 

विज्ञापन
lakhs of rupees stolen from idbi bank atm after cutting with gas cutter rohtas bihar news
आईडीबीआई बैंक का एटीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले में बीती रात चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया। सासाराम नगर थाना क्षेत्र के गौरक्षणी स्थित टीओपी से महज 100 मीटर की दूरी पर बेखौफ चोरों ने आईडीबीआई बैंक के एटीएम को निशाना बनाकर लाखों रुपये चुरा लिए। शहर के व्यस्त इलाके में हुई इस वारदात के बाद पुलिस की गश्त पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

गैस कटर से मशीन काटकर लाखों की चोरी
जानकारी के अनुसार, बीती रात चोरों ने एटीएम का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद गैस कटर की मदद से मशीन को काटकर उसमें रखे लाखों रुपये चुरा लिए। घटनास्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर टीओपी होने के बावजूद चोर वारदात को अंजाम देकर आराम से फरार हो गए।

विज्ञापन


पढ़ें: तेजस्वी का मोदी सरकार हमला, कहा- भाजपा में रहते तो हरिश्चंद्र होते; MLC चुनाव को लेकर क्या दावा किया?

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई वारदात
एटीएम और आसपास की दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, तीन अपराधियों ने रात करीब दो बजे इस घटना को अंजाम दिया। वारदात में शामिल सभी अपराधियों के चेहरे पूरी तरह ढके हुए थे।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
मामले में सदर डीएसपी वन विप्लव कुमार ने बताया कि एटीएम चोरी की घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। फुटेज में तीन अपराधी दिखाई दे रहे हैं। उनकी पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। इसके अलावा, एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाए हैं।

चोरी की रकम का पता नहीं
डीएसपी ने बताया कि एटीएम से चोरी हुई रकम के संबंध में अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। आईडीबीआई बैंक के अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है। बैंक अधिकारियों के आकलन के बाद ही चोरी गई रकम का सटीक पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed