फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   video of police dragging woman by her hair goes viral alleging brutal beating

बिहार: पति के घर न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिस की बदसलूकी का आरोप, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Sun, 04 Oct 2026 02:41 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 04 Oct 2026 02:41 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के नरसंडा गांव में महिला के साथ पुलिस की कथित बर्बरता का वीडियो वायरल हुआ है। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने महिला को बाल पकड़कर घसीटा और पीटा। एसडीपीओ ने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
video of police dragging woman by her hair goes viral alleging brutal beating
महिला से पुलिस की बदसलूकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक महिला के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा कथित अमानवीय व्यवहार और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला कांटी थाना क्षेत्र के नरसंडा गांव का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में डायल-112 की पुलिस टीम के कुछ कर्मी महिला को बाल पकड़कर जबरन हिरासत में लेते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान महिला के विरोध करने पर उसे जमीन पर पटककर मारपीट और घसीटते हुए भी देखा जा रहा है।

वीडियो में कांटी थाने में तैनात दारोगा निवेदिता के अलावा डायल-112 के पदाधिकारी और अन्य पुलिसकर्मी भी नजर आ रहे हैं। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। पुलिसकर्मियों के इस व्यवहार को देखकर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

विज्ञापन


पढ़ें: तेजस्वी का मोदी सरकार हमला, कहा- भाजपा में रहते तो हरिश्चंद्र होते; MLC चुनाव को लेकर क्या दावा किया?

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पीड़ित महिला ने अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। उसका पति कथित तौर पर कई महीनों से लापता है। इसके बाद से ससुराल पक्ष के लोग उसे अपने साथ रखने को तैयार नहीं हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, महिला न्याय की गुहार लगाने के लिए अपने पति के घर पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस वहां पहुंच गई और उसे हिरासत में लेने का प्रयास किया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने महिला को जबरन अपने साथ ले जाने के दौरान उसके साथ मारपीट और बदसलूकी की।

वायरल वीडियो में स्थानीय लोग पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध करते हुए भी नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

इस मामले में एसडीपीओ पश्चिमी-1 सुचित्रा कुमारी ने बताया कि वायरल वीडियो के संबंध में शिकायत मिली है। वीडियो में कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट, बदसलूकी और घसीटने की घटना सामने आई है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed