फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   bribe, two patwari arrest in barnala, barnala arrest

विजिलेंस ने दो पटवारी रिश्वत के आरोप में पकड़े

Thu, 12 May 2016 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला Updated Thu, 12 May 2016 09:15 PM IST
विज्ञापन
bribe, two patwari arrest in barnala, barnala arrest
Arrest
विजिलेंस विभाग ने माल विभाग के दो पटवारियों को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ कर दोनों पर भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


विजिलेंस विभाग के डीएसपी ने बताया कि बरनाला जिले के गांव पक्खोकलां के किसान जसवीर सिंह पुत्र मेजर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने पटवारी सुखदर्शन सिंह के पास जमीन के तबादले का इंतकाल करने के लिए दस्तावेज दे रखे थे। पटवारी सुखदर्शन टाल मटोल करता आ रहा था। जब वह उसके पास 4 मई को गया तो पटवारी सुखदर्शन सिंह ने उससे इंतकाल करने के बदले 15 हजार की रिश्वत मांगी।
विज्ञापन


11 मई को फिर पटवारी सुखदर्शन सिंह के पास गया तो उसने कहा कि इंतकाल दर्ज हो चुका है, लेकिन उसकी नकल तब ही मिलेगी जब वह उसको 15 हजार देगा। उसने विजिलेंस विभाग को शिकायत लिखकर दी। डीएसपी विजिलेंस ने बताया कि किसान जसवीर सिंह ने उनको शिकायत देकर 15 हजार पटवारी सुखदर्शन सिंह को अदा कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटवारी सुखदर्शन सिंह ने यह रिश्वत की रकम आगे दूसरे पटवारी सतदेव को पकड़ा दी। यह रकम दोनों पटवारियों ने मिलकर आपस में बांटनी थी। डीएसपी विजिलेंस ने बताया कि जब आज उन्होंने किसान जसवीर सिंह की शिकायत पर पटवारी सुखदर्शन सिंह पर छापामारी की तो उसे व उसके साथी पटवारी सतदेव सिंह को रिश्वत के रुपये सहित रंगे हाथों काबू कर लिया।

दोनों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया और रिश्वत के रुपये मौके पर बरामद करवा लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed