फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   beating, shopkeeper beat in ludhiana, ludhiana beat

प्रापर्टी विवाद में दुकान मालिक और नौकरों से मारपीट

Sat, 25 Jun 2016 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 25 Jun 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
beating, shopkeeper beat in ludhiana, ludhiana beat
लुधियाना के घुमार मंडी में एक दुकानदार पर हुए हमले की सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला
घुमारमंडी में शनिवार सुबह प्रापर्टी विवाद में कुछ लोगों ने दुकान में घुस कर दुकान मालिक और उसके मुलाजिमों के साथ मारपीट की और उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की। हथियारों से लैस होकर आए आरोपियों को मार्केट के किसी व्यक्ति ने भी आने की हिम्मत नहीं की। किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद एसीपी सराभा नगर रुपिंदर कौर सरां, थाना डिवीजन आठ और चौकी घुमारमंडी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी वहां से भाग गए। 
विज्ञापन


पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल दाखिल कराया गया, जहां से उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। मारपीट की सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। पुलिस ने मूनज कलेक्शन के मालिक संदीप अरोड़ा की शिकायत पर भूपिंदर सिंह मांगट, उसके बेटे दविंदर सिंह, करणविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, बलबीर सिंह और चरण सिंह के खिलाफ दुकान में घुस कर हमला करने, महिला के साथ छेड़छाड़ करने के साथ साथ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन

संदीप अरोड़ा ने बताया कि उसने करीब एक साल पहले दुकान के साथ ही एक 131 गज का प्लाट आरोपी भूपिंदर सिंह के भाई जतिंदर सिंह मांगट से खरीदा था। भूपिंदर और उसके भाई जतिंदर के बीच प्रापर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर भूपिंदर उसके साथ रंजिश रखने लगा था। शनिवार को उसने प्लाट पर निर्माण कार्य शुरू करवाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को उसे भूपिंदर का फोन आया। उसने धमकी दी कि प्लाट पर कोई काम शुरू न करवाना। शनिवार को वह अपनी पत्नी के साथ दुकान पर बैठा था। मुलाजिम सामान संभाल रहे थे, जबकि एक महिला सफाई कर रही थी। इसी दौरान भूपिंदर, उसके बेटे और उसके साथी दुकान के अंदर घुस आए और आते ही संदीप के साथ मारपीट शुरू कर दी।


जब वर्कर बीच बचाव करने के लिए आए तो उनसे भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जब संदीप की पत्नी ने बीच बचाव किया तो आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गए। जांच अधिकारी जसपाल सिंह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed