{"_id":"57e94dca4f1c1bf50a574f19","slug":"beat-soi-leader-accused-of-beating-bhatinda-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पंच ने एसओआई के नेता पर लगाया पिटाई का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व पंच ने एसओआई के नेता पर लगाया पिटाई का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Mon, 26 Sep 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
मार पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुक्तसर के गांव गुरुसर निवासी बुजुर्ग अजमेर सिंह पूर्व पंच ने अकाली दल से संबंधित एसओआई के युवा नेता हरबंस सिंह पर उसकी पिटाई करने का आरोप लगाया है। साथ ही उसने गांव के सरपंच नायब सिंह पर उक्त नेता से पिटाई करवाने का भी गंभीर आरोप लगाया है। वहीं गिद्दड़बाहा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सिविल अस्पताल बठिंडा में इलाज करवा रहे पूर्व पंच अजमेर सिंह ने बताया कि उनके गांव में जो पार्क है वहां की दीवार टूटी हुई थी। इस वजह से पार्क में सैर करने आने वाले लोगों को लावारिस पशु परेशान करते थे, जिस वजह से उसने इस बारे में गांव की पंचायत व सरपंच के पास आवाज उठाई थी।
पंच ने आरोप लगाते हुए कहा कि इससे गांव का अकाली दल से संबंधित सरपंच नायब सिंह खफा हो गया और उसने बादल की एसआईआई के नेता हरबंस सिंह से उसकी पिटाई करवा दी। बुजुर्ग ने आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त नेता अपने साथी समेत उसे कार में अगवा कर कहीं अज्ञात जगह पर ले गया, जहां पर उसकी पिटाई करते दाड़ी नोच डाली।
विज्ञापन
एसओआई नेता हरबंस सिंह का कहना है कि उसका इस मामले के साथ कोई लेना देना नहीं, इसके अलावा सरपंच नायब सिंह का कहना था कि वह उस दिन यहां नहीं थे और बाद में उनको इस घटना के बारे में पता चला है।
गिद्दड़बाहा पुलिस चौकी के अधिकारी रेशम सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार की है।