फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   B. com student missing

बीकॉम का छात्र संदिग्ध परिस्थिति में लापता

Wed, 27 Jan 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Wed, 27 Jan 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
B. com student missing
ढंढारी खुर्द स्थित दीप कालोनी निवासी 18 वर्षीय युवक ऋषभ कुमार दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया।
विज्ञापन


उसकी एक्टिवा दुगरी स्थित नहर के किनारे से मिली है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि वह आरएसएस का कार्यकर्ता है। जानकारी के अनुसार ऋषभ कुमार खालसा कालेज फॉर ब्वॉयज में बीकॉम प्रथम भाग का छात्र है। उसके पिता राकेश कुमार का ढुंढारी खुर्द स्थित ज्ञान निकेतन स्कूल है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके स्कूल में आरएसएस की शाखा लगती है।

ऋषभ भी आरएसएस के साथ जुड़ा हुआ है। 25 जनवरी को वह रोजमर्रा की तरह एक्टिवा पर कालेज गया था। जब वह दोपहर तक घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने कालेज में पता किया। तब उन्हें पता चला कि कॉलेज ही नहीं पहुंचा। वह तब से लापता है। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। इसके बाद उन्होंने सूचना पुलिस को दी। चौकी कंगनवाल की पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

जांच के दौरान पुलिस को सोमवार देर रात दुगरी पुल नहर के पास उसकी एक्टिवा मिली। चौकी कंगनवाल के प्रभारी कुलवंत चंद का कहना है कि सोमवार सुबह से ऋषभ लापता है। उसकी बरामदगी के लिए तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed