फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Attack on Policeman uniform torn in Halwara Ludhiana

Ludhiana: भरी पंचायत में पुलिस मुलाजिम पर हमला... गला दबाया, फाड़ दी वर्दी, पंच के बेटे ने क्यों किया ऐसा

Sun, 28 Sep 2025 03:58 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 28 Sep 2025 03:58 PM IST
सार

हलवारा के गांव छपार में पुलिस मुलाजिम पर भरी पंचायत में हमला हो गया। पंच के बेटे ने मुलाजिम का गला दबाया और उसकी वर्दी भी फाड़ दी। आरोपी मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन
Attack on Policeman uniform torn in Halwara Ludhiana
पुलिस पर हमला - फोटो : संवाद (फाइल)

विस्तार

लुधियाना के हलवारा के गांव छपार में पुलिस मुलाजिम पर हमला हुआ है। चौकी का मुंशी झगड़ा सुलझाने के लिए गांव पहुंचा था। दो पक्षों में झगड़े को सुलझाने के लिए पंचायती समझौते के लिए मौके पर पहुंचे चौकी छपार के मुंशी सिपाही कुलविंदर सिंह पर भरी पंचायत में हमला कर उसकी वर्दी फाड़ दी। इस घटना संबंध में थाना जोधां की पुलिस ने दो आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। मुलाजिम के साथ मारपीट करने का आरोपी सतवीर सिंह उर्फ विक्की है, जो गांव के पंच महिंदर सिंह का बेटा है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन


छपार चौकी इंचार्ज काबल सिंह ने बताया कि सरपंच कुलदीप सिंह के फोन पर पहुंचे सिपाही कुलविंदर सिंह ने दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने की अपील की। इसी दौरान सतवीर सिंह ने अपने पड़ोसी हरपाल सिंह के साथ मारपीट करने लगा। रोकने की कोशिश करने पर सतवीर सिंह ने पुलिस मुलाजिम कुलविंदर सिंह को भी थप्पड़ जड दिए। आरोपी ने सिपाही कुलविंदर का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की और वर्दी तक फाड़ दी। सतवीर सिंह यहीं नहीं रुका उसने सरकारी काम में बाधा डालते हुए गाली-गलौच और धमकियां भी दीं।
विज्ञापन


मारपीट से घायल सिपाही कुलविंदर सिंह को इलाज सरकारी अस्पताल पक्खोवाल में भर्ती किया गया है। जोधां पुलिस ने जांच के बाद आरोपी सतवीर सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति पर बीएनएस की धारा 115(2), 221, 132, 121(1), 351(3), 296, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed