फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   arrest, gangrape accused arrest in bhatinda, rape accused arrest in bhatinda

बठिंडा में गैंगरेप का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Fri, 25 Mar 2016 07:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Fri, 25 Mar 2016 07:16 PM IST
विज्ञापन
arrest, gangrape accused arrest in bhatinda, rape accused arrest in bhatinda
गिरफ्तार - फोटो : demo pic
 जिले के एक गांव की महिला के साथ गैंगरेप करने वाले मुख्य आरोपी अमनदीप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं  उसके पिता हरजीत सिंह की ओर से जिला अदालत में लगाई गई जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दिया है। तीसरा आरोपी बलदेव सिंह फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष के वकील विकास कुमार ने बताया कि दिसंबर 2015 में पीड़ित महिला को अमनदीप सिंह अपने पिता हरजीत सिंह व अन्य साथी बलदेव सिंह के साथ मिलकर किसी अज्ञात जगह पर ले गया था। वहां पर तीनों ने एक माह से ज्यादा समय तक उसे बंदी बनाकर रखा। उसके साथ गैंगरेप करते रहे। उन्होंने बताया कि इसके बाद जब पीड़िता उक्त लोगों के चंगुल से निकल कर आ गई थी तो अदालत के आदेशों पर सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने उसका मेडिकल किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। इसके बाद से तीनों आरोपी फरार थे। उन्हाेंने बताया कि नथाना पुलिस ने बीते वीरवार को आरोपी अमनदीप सिंह को तो गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसके पिता हरजीत सिंह की ओर से जमानत के जिला एडिशनल सेशन जज की अदालत में याचिका दायर की गई थी। इसको शुक्रवार को अदालत ने नामंजूर कर दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed