{"_id":"57d6b9ac4f1c1b922cd475fb","slug":"arrest-fraud-si-arrest-khanna-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 हजार रुपये के साथ नकली एसआई गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
45 हजार रुपये के साथ नकली एसआई गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना (लुधियाना)
Updated Mon, 12 Sep 2016 07:51 PM IST
विज्ञापन
धोखा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर पुलिस ने रविवार देर शाम ललहेड़ी रोड से 45 हजार रुपये के साथ खुद को एसआई बता रहे गुरमीत सिंह को गिरफ्तार किया। सदर थाना के एसएचओ गुरमेल सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले सतवंत सिंह निवासी साईया खुर्द ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके दोस्त मनप्रीत सिंह ने उसे एक व्यक्ति से मिलाया, जिसका नाम गुरप्रीत सिंह था।
वह खुद को पंजाब पुलिस का एसआई बता रहा था। उसने कहा कि वह उसे पंजाब पुलिस में भर्ती करवा सकता है। इसके लिए उसे डेढ़ लाख रुपये देने होंगे। सतवंत सिंह ने उसे बतौर एंडवास 50 हजार रुपये दे दिए। दो महीने बाद जब वह उसके पास गया तो उसने कहा कि कुछ काम नहीं बना, लेकिन उसने पैसे भी वापस नहीं किए। इस पर उसने सदर पुलिस को इसकी शिकायत दी।
उसने बताया कि एसआई गुरप्रीत लुधियाना के किसी थाने में सर्विस करता है। पुलिस ने छानबीन की लेकिन ऐसा कुछ नहीं मिला। एसएचओ गुरमेल सिंह ने बताया कि रविवार देर शाम शिकायतकर्ता को साथ लेकर छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान अमलोह रोड पर सतवंत सिंह ने आरोपी गुरप्रीत सिंह को पहचान लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर उससे 45 हजार रुपये बरामद कर लिए गए। आरोपी का दोस्त मनप्रीत सिंह अभी फरार है।