फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   arrest, fraud accused arrest, mansa arrest

ट्रक पर नकली प्लेट लगाकर धोखाधड़ी करने वाले धरे

Mon, 04 Jul 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा Updated Mon, 04 Jul 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
arrest, fraud accused arrest, mansa arrest
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
ट्रक पर नकली नंबर प्लेट लगाकर माल लोड करने के बाद उसे अपने पास रखने वाले दो ट्रक चालकों को थाना सरदूलगढ़ की पुलिस ने काबू कर सरिये से भरा ट्रक पकड़ा है। सरदूलगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव मानखेड़ा में नाका लगाकर जाली नंबर लगे सरिये से भरे ट्रक को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन


सहायक थानेदार बलविंदर सिंह ने बताया कि यह व्यक्ति फैक्टरियों का माल लोड कर अन्य फर्म व फैक्टरियों में ले जाते थे। अवतार सिंह व गुरदीप सिंह के ट्रक की गोबिंदगढ़ से सरिये की बिल्टी सुलतानपुर लोधी के लिए कटी थी। ट्रक रवाना हो गया लेकिन वहां नहीं पहुंचा। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति असल की जगह ट्रक की नंबर पलेट बदलकर जाली नंबर लगा देते थे इसमें भी इन्होंने यही किया। उन्होंने बताया कि उक्त दोनों व्यक्तियों ने अपने ट्रक का जाली नंबर लगा दिया। उनकी कोशिश थी कि इस सरिये से भरे ट्रक को किसी और जगह बेचकर मोटा मुनाफा कमाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक थानेदार बलविंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिली और उन्होंने सरिये के साथ भरे ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक चालक अवतार सिंह वासी आहलुपुर व गुरदीप सिंह वासी हांसपुर जिला फतेहाबाद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed