फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   arrest, four arrest in theft, ludhiana theft

एटीएम से रुपये चोरी करने वाले चार आरोपी काबू 

Tue, 22 Nov 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 22 Nov 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
arrest, four arrest in theft, ludhiana theft
arrest - फोटो : demo
लुधियाना पुलिस ने कई एटीएम से 3.92 करोड़ से ज्यादा की रकम निकाल कर बैंक की प्रमुख शाखा में जमा न कराने वाले चार आरोपियों को काबू कर लिया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी शरणजीत के पास से 55 हजार रुपये, कुलदीप सिंह से 48 हजार रुपये, अजय कनौजिया से 52 हजार रुपये और प्रदीप सिंह के पास से 8.5 लाख रुपये की रकम बरामद कर ली है। उनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि बाकी रकम जल्द बरामद की जाएगी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि साईंटिफिक सिक्योरिटी मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मुलाजिम अनिल चोपड़ा, राधे  शाम, प्रदीप सिंह,  कुलदीप सिंह, शरणजीत सिंह, अजय कनौजिया, गुरसेवक सिंह, हरप्रीत सिंह, कमलजीत सिंह विभिन्न एटीएम में कैश डालने का काम करते थे।
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद कंपनी ने इनको एटीएम से पुरानी करेंसी निकाल कर बैंकों की मुख्य शाखाओं में जमा कराने को कहा। इन सभी ने करेंसी निकाली पर बैंक में जमा नहीं कराई और फरार हो गए। कंपनी ने इनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी धुरमन निंबले ने कहा कि  बैंकों से रकम एटीएम में डालने वाली कंपनी के प्रबंधक सतिंदर बीर सिंह ने आरोपियों के खिलाफ नकदी लेकर फरार होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।


आरोपियों के पास एटीएम खोलने के पासवर्ड थे जिसके माध्यम से उन्होंने कई एटीएम में से 3 करोड़ 92 लाख 77 हजार की नकदी निकलवाई और फरार हो गए। इसके बाद आरोपी ड्यूटी पर नहीं आए और न फोन उठाया। पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed