{"_id":"58401cb74f1c1b9345de785e","slug":"arrest-drug-supplier-arrest-in-ludhiana-ludhiana-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट से लाकर नशा सप्लाई करने का आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पठानकोट से लाकर नशा सप्लाई करने का आरोपी काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Thu, 01 Dec 2016 06:21 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट के बार्डर इलाके से नशीला पदार्थ लाकर पंजाब के विभिन्न शहरों में सप्लाई करने के आरोपी एक तस्कर को थाना डिवीजन दो की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी को गिल रोड पर नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 340 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस ने मंजीत नगर के रहने वाले मोहन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कोई कामधंधा नहीं करता है। पैसे कमाने के चक्कर में उसने नशीला पदार्थ सप्लाई करना शुरू कर दिया। आरोपी बार्डर एरिया से सस्ते भाव में नशीला पदार्थ लाकर महंगे भाव में आगे सप्लाई करता था। बुधवार को भी आरोपी किसी को नशा सप्लाई करने जा रहा था।