फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   alert, mobile, phone, theft

अलर्ट के बावजूद ले उड़े साढ़े तीन लाख के मोबाइल

Sun, 24 Jan 2016 09:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Sun, 24 Jan 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
alert, mobile, phone, theft
शुक्रवार रात दो संदिग्धों के दिखने के बाद जिले में पुलिस पूरी तरह अलर्ट का दावा कर रही थी, लेकिन चोर गिरोह ने पुलिस सुरक्षा को धत्ता बता दिया। लगातार तीसरे दिन इलेक्ट्रोनिक शोरूम को निशाना बनाया गया। पहले दुगरी रोड पर आरजी इलेक्ट्रानिक और उसके बाद प्रताप चौक इलेक्ट्रो प्वाइंट पर चोरी हुई। शनिवार रात चोरों ने न्यू दीप नगर स्थित राहुल इलेक्ट्रानिक में हाथ साफ दिया।
विज्ञापन


चोर शोरूम से 1.36 लाख की नगदी और करीब साढ़े तीन लाख के मोबाइल फोन ले गए। चोरों ने कैश और मंहगे मोबाइल के अलावा किसी सामान को हाथ नहीं लगाया। इससे पहले हुई चोरियों में भी चोर गिरोह ने अधिकतर महंगे मोबाइलों पर हाथ साफ किया था। थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस ने शोरूम मालिक बंसी लाल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार न्यू दीप नगर, मेन रोड पर रोहित इलेक्ट्रानिक शोरूम है। शोरूम मालिक बंसी लाल ने बताया कि शनिवार रात करीब सवा नौ बजे वह शोरूम बंद कर घर चले गए थे। रविवार सुबह वह शोरूम पहुंचे, तो उसका शटर एक तरफ से उखड़ा हुआ था। अंदर मोबाइलों के डिब्बे बिखरे हुए थे। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जांच के बाद थाना डिवीजन नंबर 4 और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंसी लाल का कहना है कि चोरों ने सब्बल की मदद से शटर उखाड़ा और अंदर दाखिल हुए। इसके बाद चोर गल्ले में पड़े 1.36 लाख की नगदी और करीब साढ़े तीन लाख की कीमत के महंगे मोबाइल ले उड़े। बंसी लाल का कहना है कि शोरूम में सीसीटीवी कैमरे तो लगे हुए हैं, लेकिन कुछ समय पहले ही वह खराब हुए थे। उन्हें ठीक करवाने के लिए कहा गया था। पुलिस ने आसपास मार्केट में लगे सीसीटीवी खंगाले। जहां उन्हें एक कैमरा तो मिला, लेकिन उसमें कोई सुराग हाथ नहीं लगा।



एडीसीपी क्राइम गुरतेजिंदरपाल सिंह औलख ने कहा कि चोरी की वारदात के बाद पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे है। पुलिस लगातार चोर गिरोह के सदस्यों का पता लगाने में जुटी हुई है। जांच काफी हो चुकी है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने महानगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रखी है। चोरी की वारदात आगे से कम हुई है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed