{"_id":"66e121e5eec889b8ee0df489","slug":"accused-of-aap-leader-murder-arrested-in-khanna-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"AAP Leader Murder: पुराने झगड़े की रंजिश में हुई थी आप नेता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
AAP Leader Murder: पुराने झगड़े की रंजिश में हुई थी आप नेता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
Wed, 11 Sep 2024 10:21 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 11 Sep 2024 10:21 AM IST
सार
खन्ना के गांव इकोलाहा में सोमवार शाम आम आदमी पार्टी के किसान विंग के नेता त्रिलोचन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खन्ना के नजदीकी गांव इकोलाहा में सोमवार शाम को आम आदमी पार्टी के किसान विंग के नेता की हत्या करने वाले आरोपी रणजीत सिंह को पुलिस ने कुछ ही घंटों में लाइसेंसी रिवाल्वर सहित गिरफ्तार कर लिया था। इसका खुलासा आईजी धनप्रीत कौर ने एसएसपी दफ्तर खन्ना में पत्रकारवार्ता में किया।
आईजी ने बताया कि आरोपी रणजीत और त्रिलोचन सिंह का कुछ साल पहले झगड़ा हुआ था। राजीनामा होने के बावजूद रणजीत रंजिश रखता था। इसी कारण उसने लाइसेंसी रिवॉल्वर से त्रिलोचन सिंह को गोली मार उसकी हत्या कर दी। उसने चार गोलियां मारी जिनमें से दो गोली पेट और एक सिर में लगी। त्रिलोचन का बेटा उसे अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से 32 बोर के चार खाली खोल व तीन कारतूस भी बरामद किए हैं। आईजी ने बताया कि पुलिस ने कुछ ही घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार भी बरामद कर लिया। वहीं गांववासियों का कहना है कि जब रणजीत ने सरेंडर किया है तो पुलिस क्यों कहानी बना रही है।
इस केस में शिरोमणि अकाली दल किसान विंग के उपाध्यक्ष तेजिंदर सिंह इकोलाहा और उसके भाई कुलविंदर सिंह को भी नामजद किया गया है। दोनों फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।