फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   accident, two died in accident bhatinda, accident in bhatinda

बठिंडा में सड़क हादसों में दो की मौत, दो घायल

Mon, 21 Mar 2016 05:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Mon, 21 Mar 2016 05:01 PM IST
विज्ञापन
accident, two died in accident bhatinda, accident in bhatinda
accident - फोटो : graphic
जिले में हुए दो विभिन्न सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान हेमराज निवासी अजमेर राजस्थान, सतनाम सिंह निवासी गांव कालझराणी जिला बठिंडा और घायलों की पहचान अवतार सिंह और हरि राम के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


थाना तलवंडी साबो के एएसआई जगराज सिंह ने बताया कि रविवार को जब हरिराम व उसके ट्राले का चालक हेमराज अपने ट्राले की बेल्टें लगा रहे थे तो पीछे से तेज रफ्तार आई एक कार ने आगे जा रहे मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्राला चालक हेेमराज की मौके पर मौत हो गई। वहीं मोटरसाइकिल सवार अवतार सिंह और हरिराम गंभीर घायल हो गए। उनको इलाज के लिए तलवंडी साबो के अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन


इस तरह थाना नंदगढ़ के एएसआई भल्ला सिंह ने बताया कि रविवार को ट्राली चालक सोनू सिंह और काका सिंह ने सड़क पर जा रहे युवक सतनाम सिंह को टक्कर मार दी। इससे सतनाम सिंह की मौके पर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपी घटना के बाद फरार हो गए। मृतक के शव को खुर्द-बुर्द करने की नीयत से उसे सड़क के किनारे पर फेंक गए। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed