फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   accident, school bus hit car, ludhiana accident

कार से टकराई तेज रफ्तार स्कूली बस

Sat, 16 Jul 2016 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 16 Jul 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
accident, school bus hit car, ludhiana accident
दुर्घटना
शास्त्री नगर स्थित एक निजी स्कूल की बस शनिवार सुबह जालंधर बाईपास पर कार से टकरा गई। टक्कर से बस सवार सभी बच्चे तो बाल बाल बच गए, जबकि कार चालक हरप्रीत शर्मा मामूली रुप से घायल हो गया।  
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस के आने से पहले ही कार चालक इलाज के लिए चला गया था और बस चालक भी वहां मौजूद नहीं था। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लिया और थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि उनके पास अभी तक दोनों तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शास्त्री नगर स्थित स्कूल की बस जालंधर बाईपास की तरफ बच्चे लेने के लिए जाती है। शनिवार को भी स्कूली बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। बस जालंधर बाईपास के पास पहुंची तो बिग बाजार से यू टर्न लेने के बजाय बस चालक ने जल्दी में रांग साइड ही बस चला दी। इसी दौरान सामने से आ रही कार से बस में टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार चालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बस चालक के पास बस का परमिट भी नहीं था। पुलिस के आने से पहले ही सब लोग वहां चले गए। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो सिर्फ क्षतिग्रस्त कार वहां थी। पुलिस ने कार को कब्जे ले लिया और थाने ले गए।


जांच अधिकारी परमजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने गाड़ी कब्जे में ले ली है। उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed