फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   accident, orbit bus, crime , compromise, bathinda

ऑर्बिट बस ने मोटरसाइकिल और इनोवा को मारी टक्कर

Wed, 23 Mar 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Wed, 23 Mar 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
बठिंडा-मलोट रोड र्बाईपास पर बनी रिंग रोड के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार ऑर्बिट बस ने एक मोटरसाइकिल व इनोवा को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में मोटरसाइकिल सवार गंभीर घायल हो गया। उसको इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहीं इनोवा कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों वाहन चालकों का बस चालक के साथ समझौता हो गया है। बादल परिवार की मालकी वाली ऑर्बिट कंपनी की एक बस जब मलोट रोड पर बने रिंग रोड के पास से गुजर रही थी।


इस दौरान बस ने तो आगे जा रही एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसके बाद बस ने सामने से आ रही एक इनोवा को भी टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार पवन कुमार निवासी प्रताप नगर घायल हो गया। वहीं इनोवा सवार वरिंदर बाल-बाल बच गया। जबकि उसकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। थाना कैनाल प्रभारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि उनके पास उक्त बस चालक के खिलाफ कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि दोनों वाहन चालकों का बस चालक के समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed