फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   घर में सफाई करने वाली को बना रखा था बेटी, पिता पुत्र करते रहे दुराचार

घर में सफाई करने वाली को बना रखा था बेटी, पिता पुत्र करते रहे दुराचार

Sun, 04 Nov 2018 09:20 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
घर में सफाई करने वाली को बना रखा था बेटी, पिता पुत्र करते रहे दुराचार
पिता-पुत्र घरेलू नौकरानी से करते रहे दुष्कर्म
विज्ञापन

दोनों पर मामला दर्ज, घर की मालकिन भी साजिश के आरोप में नामजद
पुलिस ने कराई पीड़िता की मेडिकल जांच, आरोपियों की तलाश शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बाप-बेटे छह महीने तक घरेलू नौकरानी दुष्कर्म करते रहे। घर की मालकिन ने भी आरोपियों का ही साथ दिया। पीड़ित युवती ने किसी तरह से शिकायत थाना दरेसी की पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पाल सिंह, उसके बेटे लाडी के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। पाल सिंह की पत्नी ललिता को साजिश में शामिल होने में नामजद किया है।
पीड़िता की शिकायत के मुताबिक उसके घर का खर्च नहीं चलता था। वह घरों में कामकाज कर खर्च चलाती थी। आरोपी पाल सिंह और ललिता उसे अपनी बेटी बना कर घर ले गए और वहीं पर रखा। वह उनके घर का कामकाज भी करती थी। कुछ समय से आरोपी पाल सिंह ने उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी और उसे संबंध बनाने के लिए कहने लगा। जब उसने मना किया तो आरोपी जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म करने लगा।
विज्ञापन

जब इस बात का आरोपी के बेटे लाडी को पता चला तो उसने भी कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक आरोपी पाल सिंह की पत्नी भी इस मामले में शामिल थी। पीड़िता ने किसी तरह से इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी एसआई बलजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच करवा दी है। उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए गए है। आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed