फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   अगवा हुए लोगों की जानकारी लेकर परिजनों से मांगता था फिरौती

अगवा हुए लोगों की जानकारी लेकर परिजनों से मांगता था फिरौती

Sun, 14 Oct 2018 09:36 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
अगवा हुए लोगों की जानकारी लेकर परिजनों से मांगता था फिरौती
लापता लोगों के परिजनों से मांगता था फिरौती
विज्ञापन

अमृतसर का मास्टर माइंड फतेहगढ़ में काबू
विद्यार्थी के अगवा होने पर मांगे थे 6 लाख
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। जिला पुलिस ने एक ऐसे मास्टर माइंड को धर दबोचा है जो लापता लोगों की जानकारी लेकर उनके परिवारों से लाखों रुपये की फिरौती मांगता था। आरोपी की पहचान विजय वर्मा उर्फ गोरी निवासी पुराना बाजार कसाई वाली गली जंडियाला गुरू अमृतसर के तौर पर हुई है। आरोपी ने लापता एक विद्यार्थी के परिजनों से छह लाख की फिरौती मांगी थी।
एसएसपी अल्का मीना ने बताया कि जिले के गांव चनारथल कलां निवासी मनप्रीत सिंह गत 4 अक्तूबर को माता गुजरी कालेज में पढ़ने के लिए गया था। इसके बाद नहीं लौटा था। मनप्रीत के पिता सतनाम सिंह ने 8 अक्तूबर को थाना मूलेपुर में अपने बेटे की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद पिता सतनाम सिंह के पास उसके मोबाइल फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके उसके बेटे मनप्रीत सिंह के अगवा होने की सूचना देकर उसे सही सलामत ले जाने के लिए 6 लाख रुपये की मांग की थी और यह राशि बस स्टैंड अमृतसर लेकर पहुंचने को कहा था।
विज्ञापन

इसकी सूचना विद्यार्थी के पिता से मिलने पर सीआइए सरहिंद चौकी इंचार्ज अतुल, थाना मूलेपुर एसएचओ प्रदीप सिंह बाजवा समेत पुलिस पार्टी तकनीकी तौर जांच के बाद मोबाइल पर मांगने वाले व्यक्ति विजय वर्मा को अमृतसर से दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि आरोपी विजय ज्यादातर फेसबुक पर एक्टिव रहता था। विजय वर्मा से प्राथमिक पूछताछ से यह बात सामने आई है कि वह जंडियाला गुरू में रहता है और घर में ही चप्पल की दुकान करता है। यह व्यक्ति फेसबुक पर बने पेजों से लापता व्यक्तियों की जानकारी हासिल करता था। इसके बाद उनके परिवार वालों से अपनी गिरफ्त में होने का दावा करके लाखों रुपए फिरौती की मांग करता है। वह पहले भी 2 बार ऐसा कर चुका है। परिवार ने फेसबुक पर मनप्रीत की फोटो डालकर उसके तलाशने में सहयोग मांगा था। विजय वर्मा ने उस पोस्ट से मनप्रीत सिंह की फोटो और परिवार वालों का नंबर सेव कर लिया और मनप्रीत सिंह के पिता सतनाम सिंह को फोन कर फिरौती मांगने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed