{"_id":"5b69cfdd4f1c1b54208b7739","slug":"91533661149-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टोरिए को अगवा करने वाले गैंगस्टर के साथ अकाली नेता की हुई वातचीत का आडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टोरिए को अगवा करने वाले गैंगस्टर के साथ अकाली नेता की हुई वातचीत का आडियो वायरल
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगवा सटोरिये और बुकी के बीच सौदेबाज की ऑडियो वायरल
ऑडियो में अकाली नेता ने कहा-रेट कुछ कम कर लो, गैंगस्टर बोला-तुम मेरे छोटे भाई
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। किक्रेट मैच पर सट्टा लगवाने वाले स्टोरिए और गैंगस्टरों के बीच सौदेबाजी कराने वाले एक अकाली नेता की सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो ने कई खुलासे किए हैं। ऑडियो में अकाली नेता गैंगस्टर की ओर से अगवा सटोरिये से पैसे के लेने देन की सौदेबाजी करा रहा है। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद एसएसपी बठिंडा ने कहा कि ऑडियो की जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले सटोरिया मोनू को गैंगस्टर गुरजीत सिंह भाटी ने अपने साथियों समेत मिलकर सिविल लाइन पुलिस थाने के पास से अगवा कर लिया था। जिस के बाद गैंगस्टर ने सटोरिये की कनपटी पर पिस्टल लगाकर पांच पेटी यानी पांच लाख की फिरौती की मांगी। इस दौरान सटोरिये का रिश्तेदार युवक जोनी अकाली नेता रोशन के पास पहुंच गया। सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में अकाली नेता रोशन गैंगस्टर भाटी को कह रहा है कि मेरे कारण तुम कुछ कम कर लो यह इतने पैसे देने वाले नहीं हैं। आगे से गैंगस्टर ने कहा कि वह एक एक सटोरिये के बारे में जानता है, इनके पास पैसे होते हैं, लेकिन यह मुझे देने के लिए रो रहे हैं। गैंगस्टर ने अकाली नेता से कहा कि जो लड़का उन्होंने अगवा किया है वो बोल रहा है कि उनके पास घर में तीन पेटी यानी तीन लाख रुपये है। इस के बाद गैंगस्टर बार बार अगवा किए लड़के के रिश्तेदार जोनी को बोल रहा कि रोशन उसका छोटा भाई है, जिसके पास तुम पहुंच गए। इसलिए तुम्हारे आदमी को हम कुछ नहीं कर रहे, नहीं तो इतनी देर में हम कुछ भी कर देते। पूरी ऑडियो के बीच गैंगस्टर बार बार अकाली नेता को अपना छोटा भाई बता रहा है। इस दौरान गैंगस्टर ने अगवा किए स्टोरिए मोनू की बात उसके रिश्तेदार जोनी से कराई तो मोनू ने कहा कि तुम टिंकू से पैसे लेकर भाटी को दे दो। आखिर में लाखों की फिरौती मिलने की आस गैंगस्टर की टूट गई तो गैंगस्टर भाटी ने कहा कि 25 हजार रुपये ही दे दो।
इस वायरल ऑडियो के संबंध में जब अकाली नेता रोशन बात करनी चाही तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। वहीं इस संबंध में बठिंडा के एसएसपी डाक्टर नानक सिंह का कहना था कि वायरल ऑडियो उनके पास आ चुकी है। ऑडियो की जांच कराने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।