{"_id":"5b0440e94f1c1bd3408b7038","slug":"91527005417-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरी राज्यों से हेरोइन लाकर महानगर में सप्लाई करने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाहरी राज्यों से हेरोइन लाकर महानगर में सप्लाई करने वाले दो गिरफ्तार
Updated Tue, 22 May 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
हेरोइन समेत दो आरोपी गिरफ्तार
लुधियाना। दिल्ली हेरोइन की खेप लाकर महानगर में सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को थाना डुगरी की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। धांधरा रोड पर नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने 80 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने लोहारा के ढिल्लो नगर निवासी जसविंदर सिंह और धांधरा रोड स्थित बेरी कालोनी निवासी बलविंदर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जांच अधिकारी एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि आरोपी तीन महीने पहले ही जेल से जमानत पर छूट कर बाहर आए है। आरोपी खुद भी नशा करने के आदी है और नईदिल्ली में नाइजीरियन से हेरोइन की खेप लाकर सप्लाई करते थे।