फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   गर्भवती दुष्कर्म पीडिता को आरोपी की मां भावी ने घर बुलाकर दी गलत दवांए अगले दिन पीडिता का बच्चा मिसकेरिज

गर्भवती दुष्कर्म पीडिता को आरोपी की मां भावी ने घर बुलाकर दी गलत दवांए अगले दिन पीडिता का बच्चा मिसकेरिज

Fri, 11 May 2018 10:08 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती दुष्कर्म पीडिता को आरोपी की मां भावी ने घर बुलाकर दी गलत दवांए अगले दिन पीडिता का बच्चा मिसकेरिज
सभी केंद्र
विज्ञापन


रेप पीड़िता बोली-कांग्रेस नेता और उसके परिवार ने कराया मेरा गर्भपात
एसएसपी बठिंडा पर लगाया सुनवाई न करने का आरोप
कांग्रेस नेता के बेटे पर दर्ज है पीड़िता से रेप करने का केस
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। शहर के सिरकी बाजार में रहने वाले एक कांग्रेस नेता के बेटे के खिलाफ दर्ज दुराचार के केस में शुक्रवार को पीड़िता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर न्याय की मांग की है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दुराचार के आरोपी युवक तरुण ढींगरा की मां ने पीड़िता को घर बुलाया और आरोपी की भाभी से मिलकर गलत दवा दे दी। इसके बाद अगले दिन पीड़िता का मिसकैरेज हो गया। अब पीड़िता इंसाफ के लिए लगातार पुलिस अफसरों के पास जा रही है, लेकिन अधिकारी उसे इंसाफ देने की बजाय टाल मटोल कर रहे हैं।
शुक्रवार को प्रेसवार्ता में पीड़िता ने बताया कि वह बठिंडा के एक सेंटर में पढ़ने आती थी। इस दौरान उसकी जान पहचान सिरकी बाजार बठिंडा के रहने वाले एक कांग्रेस नेता के बेटे तरुण ढींगरा के साथ हो गई। जिसने उसे शादी का झांसा देकर लगातार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। वह जब भी विरोध करती तो आरोपी उसे धमकियां देता। पीड़िता ने बताया कि वह कुछ माह पहले गर्भवती हो गई तो युवक के घर गई। जहां युवक और उसके परिवार वालों को उसने गर्भवती होने के बारे में जानकारी दी। इस पर आरोपी युवक व उसके परिवार वालों ने उसके साथ गाली गलौज कर बेइज्जत किया और घर से भगा दिया। इस मामले में उसने एसएसपी बठिंडा को आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दी थी, जिस पर पुलिस ने आरोपी पर दुराचार का केस दर्ज कर लिया। पीड़िता ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया और जब उसने आरोपी की गिरफ्तारी संबंधी प्रेसवार्ता की तैयारी की तो आरोपी की मां व भाभी ने उसे बहाने से घर बुलाकर कहा कि वह दोनों उसकी शादी करवा देंगे। पीड़िता ने बताया कि इसी दौरान उसे पीड़ा होने लगी तो आरोपी की भाभी ने उसे धोखे में रखकर गर्भपात की तीन गोलियां दे दीं। आरोपी की भाभी ने उसे विश्वस पर लिया कि जो गोलियां वह दे रही है वह हानिकारक नहीं हैं। क्योंकि वह भी गर्भवती है, इसलिए वह गलत दवा नहीं देगी। पीड़िता ने बताया कि जब उसने दवा खाई तो अगले दिन ही उसकी कोख में पल रहा बच्चा मर गया। इसके बाद उसने आरोपी की मां-भाभी और पिता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी कि तीनों ने साजिश के तहत उसका गर्भपात कराने के लिए धोखे में रखकर गलत दवा खिलाई। पीड़िता ने बताया कि करीब दो माह बाद भी पुलिस उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। पीड़िता ने बताया कि वह एसएसपी बठिंडा को कई बार इस बारे में मिल चुकी है, लेकिन वह मामले में उसकी सुनवाई नही कर रहे।
विज्ञापन


एसएसपी ने नहीं उठाया फोन
इस बारे में जब बठिंडा के एसएसपी नवीन सिंगला और थाना कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर सुखमंदर सिंह से बात करने के लिए उनके मोबाइल पर संपर्क किया गया तो दोनों अधिकारियों ने घंटी बजने के बावजूद फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी के लिए कर रहे छापेमारी
जांच अधिकारी एएसआई सुखजिंदर सिंह ने बताया कि दुराचार के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। पीड़िता के गर्भपात के मामले में पीड़िता चाहे तो अपने बयान पुलिस अधिकारियों के पास दर्ज करवा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed