फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   लूटपाट की योजना बनाने वाला पांच गिरफ्तार, दो फरार

लूटपाट की योजना बनाने वाला पांच गिरफ्तार, दो फरार

Wed, 14 Mar 2018 10:50 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
लूटपाट की योजना बनाने वाला पांच गिरफ्तार, दो फरार
लूटपाट गिरोह के पांच सदस्य काबू, दो फरार
विज्ञापन

आरोपियों तीन पिस्तौल, कारतूस, तेजधार से हथियार बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
लूटपाट करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को थाना सलेम टाबरी पुलिस ने जालंधर बाईपास के पास स्थित एक खाली प्लाट से गिरफ्तार किया है दो सदस्य अभी फरार है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से 32 बोर की एक पिस्तौल, दो कारतूस, 315 बोर के दो पिस्तौल, 9 कारतूस व तेजधार हथियार बरामद किए है।
पुलिस ने इस मामले में सलेम टाबरी स्थित भोरा कालोनी के रहने वाले गिरोह के सरगना मंजीत सिंह उर्फ अमित, मोहल्ला न्यू अमन नगर निवासी राहुल, गांव जस्सियां निवासी रवि उर्फ टैंट, जस्सियां स्थित अमन विहार निवासी रोहित उर्फ बैनी और अशोक विहार के रहने वाले पिंटू ओबराय के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को बुधवार अदालत में पेश किया। कोर्ट सभी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर फरार चल रहे गिरोह के सदस्य मोहल्ला केहर सिंह नगर निवासी मुनीष पठानिया व विक्की सहित हरेव सिंह व प्रिंस की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस क्राइम गगन अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी हथियारों से लैस है और लूट की योजना बना रहे है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद आरोपियों की वहां घेराबंदी कर ली। पुलिस को चकमा देकर दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हथियार बरामद किए। पूछताछ में आरोपी राहुल ने बताया कि उत्तरप्रदेश के गांव गोरीपुर में उसकी बहन की शादी थी। बहन की शादी के बाद उन पर काफी कर्ज चढ़ गया था। उसने गांव में ही साहिब नाम के व्यक्ति से तीन पिस्तौल खरीदे।एक पिस्तौल पिंटू को 14 हजार रुपये में बेच दिया और दूसरा पिस्तौल मंजीत को दस हजार रुपये में बेच दिया। एक पिस्तौल खुद रख लिया। इसके बाद हथियारों के बल पर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देना शुरु कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरियर कंपनी से आरोपियों ने ही लूटे थे 14 लाख
पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी मनीष पठानिया ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक कोरियर कंपनी में काम करता था। वहां पर रोजाना लाखों रुपये आते जाते थे। मनीष ने वहां से नौकरी छोड़ दी और उसे पता था कि कैश कब आता है और कब जाता है। उसने इसकी जानकारी आरोपी मंजीत को दी। मंजीत ने सारी रेकी करवाई और 6 सितंबर 2017 को कैश लेकर जा रहे कोरियर कंपनी के मुलाजिमों को तीन बाइकों पर सवार छह आरोपियों ने रोक लिया। आरोपियों ने हथियारों के बल पर उनसे 14 लाख 63 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed