फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   25 हजार रुपये की रिश्वत लेते तकनीकी सहायक गिरफ्तार

25 हजार रुपये की रिश्वत लेते तकनीकी सहायक गिरफ्तार

Mon, 03 Jul 2017 10:32 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
25 हजार रुपये की रिश्वत लेते तकनीकी सहायक गिरफ्तार
रिश्वत लेते तकनीकी सहायक गिरफ्तार
विज्ञापन

लुधियाना। भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई गई विशेष मुहिम के तहत विजिलेंस की टीम ने जूनियर तकनीकी सहायक को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए माछीवाड़ा से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पत्थर से भरा टिप्पर छोड़ने के लिए व्यापारी से रिश्वत की मांग की थी। पुलिस ने इस मामले में गांव पोवात के रहने वाले महिंदर सिंह की शिकायत पर जेटीए कुलदीप सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोध एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। विजिलेंस की टीम आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश करेगी।

डीएसपी जसविंदर सिंह से मिली जानकारी के अनुसार महिंदर सिंह का मार्बल पत्थर का काम है। आरोपी उसका रास्ते से निकलने वाला टिप्पर घेर लेता और रिश्वत की मांग करता था। रविवार को भी आरोपी ने उसका टिप्पर रोक लिया और रिश्वत के तौर पर 25 हजार रुपये की मांग करने लगा। महिंदर सिंह ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग लुधियाना में की। आरोपी को सोमवार पैसे देने का समय रखा गया। जैसे ही महिंदर सिंह ने आरोपी को उसके बताए पते पर पैसे दिए तो विजिलेंस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed