{"_id":"5ccdbebbbdec22074909edc0","slug":"81556987579-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खन्ना पुलिस ने एक किलों हेरोईन सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खन्ना पुलिस ने एक किलों हेरोईन सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खन्ना। नारकोटिक्स पुलिस ने गजिंदर सिंह निवासी नंदा रोड थाना आदर्श नगर दिल्ली व जैकब निवासी उत्तम नगर दिल्ली को नाकाबंदी के दौरान एक किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। वह पुलिस को देख गाड़ी भगाने की कोशिश करने लगे लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस इस दौरान देखा कि गाड़ी में एक बच्चा भी बैठा था। उसके हाथ में एक बैग था। उसी बैग में रखे गए एक लिफाफे में हेरोइन बरामद की गई।
एसएसपी गुरशरणदीप सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में हर तरफ नाकाबंदी चल रही है। इसी दौरान यह नशा बरामद किया गया। नारकोटिक्स टीम ने शुक्रवार देर शाम खन्ना के जीटी रोड गांव लिबड़ा के पास नाकाबंदी की हुई थी। हर गाड़ी को चेक किया जा रहा था। अभी चेंकिग चल ही रही थी कि एक गाड़ी खन्ना की ओर से लुधियाना की तरफ जा रही थी। नाकाबंदी देख कार चालक ने गाड़ी भगाने की कोशिश की लेकिन बैरिकेड के कारण गाड़ी रोकनी पड़ी। गाड़ी में दो लोग सवार थे। उन दोनों में एक किशोर था जिसने अपना नाम जैकब बताया। उसने एक बैग पकड़ा हुआ था। जब उनके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से एक किलो हेरोइन बरामद हुई। मौके पर ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उम्र कम होने के कारण शुक्रवार को ही जैकब को बाल सुधार गृह लुधियाना भेज दिया गया था। दूसरे आरोपी को रविवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। मौके पर पुलिस जिला खन्ना के एसपी डी जसबीर सिंह के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।