फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बच्चों में हुए झगड़े के बाद आपस में भिड़े पड़ोसी

बच्चों में हुए झगड़े के बाद आपस में भिड़े पड़ोसी

Fri, 30 Nov 2018 10:17 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
बच्चों में हुए झगड़े के बाद आपस में भिड़े पड़ोसी
बच्चों में हुए झगड़े के बाद भिड़े पड़ोसी
विज्ञापन

महिलाओं के साथ मारपीट कर व्यक्ति को बुरी तरह से पीटा
घायल पीजीआई में उपचाराधीन, पड़ोसियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। मिल्लरगंज इलाके में बच्चों में हुए झगड़े के बाद दो पड़ोसियों में मारपीट हो गई। झगड़ा इस तरह कि महिलाएं भी घायल हो गईं। इसमें एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसकी हालत को देखते हुए चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी पहचान रवि के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन छह की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मिल्लरगंज निवासी चमन लाल की शिकायत पर कबीर नगर निवासी आशु, पड़ोसी सन्नी और पामरे के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

चमन लाल द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक बुधवार की रात को उनके बच्चों का पड़ोसियों के बच्चों के साथ झगड़ा हो गया। उसकी बहु नीलम पड़ोसी पामरे, उसके बेटे सन्नी और बोबी के साथ बहस कर रही थी। वह उन्हें समझाने के लिए बाहर आ गए। इसी दौरान आरोपी आशु वहां पहुंच गया। जिसने तेजधार हथियार से उसके सिर पर वार कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। इसी दौरान आरोपियों ने नीलम को भी बुरी तरह से घायल कर दिया। इसी दौरान आरोपियों ने उसके बेटे रवि को भी तेजधार हथियार मार कर बुरी तरह से घायल कर दिया और धमकियां देते हुए घटनास्थल से फरार हो गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन छह की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने से पहले ही घायल रवि को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल दाखिल कराया गया। जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जांच अधिकारी शौकीन सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार है उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed