{"_id":"5bb101e3867a557ed1019be1","slug":"81538327011-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले की मारपीट, फिर बहु के खिलाफ शिकायत कर बुलाया थाने और खुद घर से उठाया सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले की मारपीट, फिर बहु के खिलाफ शिकायत कर बुलाया थाने और खुद घर से उठाया सामान
Updated Sun, 30 Sep 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले बहू को पीटा, थाने बुलाकर घर से सामान उठाया
उम्र में छोटी होने के कारण ससुराल वाले कर रहे थे शादी का विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। अपने से आधी उम्र की तलाकशुदा के साथ शादी करने पर परिवार का विरोध झेल रहे बीएसएनएल के रिटायर्ड एक्सईएन के परिवार वालों ने गुस्से में आकर अपनी बहू को पीट दिया। जब महिला पति से मिलने के लिए आई तो उसे मिलने नहीं दिया गया। इस कारण गुस्से में महिला ने गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। इसपर ससुराल वालों ने बहू के खिलाफ थाना डुगरी में शिकायत कर दी। जब पुलिस ने उसे थाने बुलाया तो उसके ससुराल वाले घर से सामान उठाकर ले गए। घर पहुंचने पर विवाहिता को इसका पता चला तो उसने इसकी शिकायत थाना कूमकलां की पुलिस को दी। कूमकलां की पुलिस ने गांव लाटोदाना की रहने वाली बलविंदर कौर की शिकायत पर बलविंदर कौर पत्नी सरबजीत सिंह, जरनैल कौर, जीवनजौत कौर, बलविंदर कौर, सुखवीर कौर, कुलजीत कौर, इंद्रजीत कौर, दलजीत कौर, विक्रम सिंह, मंदीप सिंह, चरण सिंह, भजन सिंह, प्रकाश सिंह, गुरबचन सिंह, रानी, गुरबक्श सिंह, पति अमरीक सिंह, गोड़ा व संदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर परमजीत सिंह का कहना है कि जांच के बाद मामला दर्ज किया गया है। आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।