{"_id":"5bafaf48867a557ecb2ebec2","slug":"81538240328-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस वाले बन कपड़ा व्यापारी को रोका, डेढ़ लाख लूट हो गए फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस वाले बन कपड़ा व्यापारी को रोका, डेढ़ लाख लूट हो गए फरार
Updated Sat, 29 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
फर्जी पुलिस वालों ने कपड़ा व्यापारी से डेढ़ लाख लूटे
जेब में पड़ी नकदी बैग में रखने को कहाकर गायब कर दी
थाना कोतवाली की पुलिस कर रही है मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पुलिस मुलाजिम बन चेकिंग के नाम पर बाइक सवार दो लुटेरों ने छत्तीसगढ़ के कपड़ा व्यापारी से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। जब तक व्यापारी को कुछ पता चलता आरोपी वहां से निकल चुके थे। कपड़ा व्यापारी ने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रुम को दी। सूचना मिलने के बाद थाना कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने व्यापारी से शिकायत लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है।
छत्तीसगढ़ के जिला जदलपुर निवासी जसराज (29) ने बताया कि वह रेडीमेड गारमेंट का काम करता है। वह अक्सर महानगर में खरीददारी करने के लिए आता रहता है। उसकी जेब में करीब 1.40 लाख रुपये थे। वह शनिवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे रेलवे स्टेशन ट्रेन से उतरा था और वहां से रिक्शा लेकर सुभानी बिल्डिंग के पास स्थित होटल में जा रहा था। जब उसका रिक्शा लक्कड़ बाजार के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक सवार दो युवक आए। उन्होंने रिक्शा रोक लिया और उससे कहा कि वह पुलिस मुलाजिम है। उनके पास सूचना है कि उसके पास हथियार है।
वह उसकी और उसके सामान की तलाशी लेना चाहते है। जसराज ने कहा कि उसने तलाशी देने के लिए हामी भर दी। आरोपियों ने उसकी तलाशी ली और जेब में पैसे देख लुटेरों ने कहा कि वह इसे बैग में रख ले। उसने तुरंत पैसे बैग में रख लिए। इसी दौरान एक आरोपी उससे बातें करने लगा और दूसरे ने बैग उठा लिया और उसे समझाने में जुट गए। दोनों आरोपी बैग पकड़ा कर वहां से निकल गए। जब उसने बैग चेक किया तो पैसे गायब थे। उसने वहां शोर मचाया, लेकिन काफी देर हो चुकी थी। थाना कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करनी शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।