फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बठिंडा के थाना दयालपुरा पुलिस की आई दरिंदगी सामने - वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल

बठिंडा के थाना दयालपुरा पुलिस की आई दरिंदगी सामने - वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल

Sun, 26 Aug 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
बठिंडा के थाना दयालपुरा पुलिस की आई दरिंदगी सामने - वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल
सभी केंद्र
विज्ञापन


बुजुर्ग महिला को एएसआई ने मारे थप्पड़, चोटी से पकड़कर गिराया
बठिंडा के थाना दयालपुरा पुलिस की दरिंदगी आई सामने
वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। जिले के थाना दयालपुरा पुलिस की दरिंदगी सामने आई है। भगता भाईका के पास एक ईंट भट्ठे के मालिक के खिलाफ धरना दे रहे भट्ठा मजदूरों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसी दौरान एक एएसआई ने महिला मजदूर को पकड़कर पहले उसे तीन चार थप्पड़ मारे और फिर चोटी पकड़ कर नीचे गिरा दिया। महिला को गंभीर चोटें आई है। वहीं पुलिस की लाठी से महिला का एक बेटा राजू और पोता जगमोहन भी घायल हुआ है। तीनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल बाजाखाना में भर्ती कराया गया है। मामले की वीडियो वायरल हुई तो बठिंडा के एसएसपी डाक्टर नानक सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं।
सिविल अस्पताल बाजाखाना में दाखिल महिला जसवीर कौर ने बताया कि वह भगता भाईका के पास आरके ईंट भट्ठे पर अपने बेटे राजू और पोते जगमोहन के साथ वर्षों से मजदूरी कर रही है। कुछ समय पहले ईंट भट्ठे के मालिक मिंटा सिंह के साथ मजदूरी के पैसे को लेकर उनका मामला उलझ गया। घायल बुजुर्ग ने बताया कि मजदूरी लेने के लिए शनिवार को उन्होंने अपने बेटे और पोते के अलावा अन्य मजदूरों के साथ ईंट भट्ठे के बाहर धरना लगाया था। शाम को थाना दयालपुरा पुलिस के कुछ कर्मी उनके पास आए और बेटे और पोते को गैर कानूनी तौर पर हिरासत में लेकर जाने लगे तो उसने और अन्य मजदूरों ने पुलिस का विरोध किया। इस पर पुलिस ने उन पर लाठियां बरसानी शुरू कर दीं। इस बीच एक एएसआई उसके पोते और बेटे को जबरन गाड़ी में डालने लगा तो वह छुड़ाने के लिए दौड़ी तो एएसआई ने उसे बुरी तरह चार थप्पड़ मारे और चोटी पकड़कर नीचे गिरा दिया। पीड़िता ने संदेह जताया कि पुलिस खुद को बचाने के लिए सरकारी ड्यूटी में बाधा का झूठा केस बना सकती है।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा, सख्त कार्रवाई होगी
इस मामले की पूरी वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वहीं सोशल मीडिया पर पंजाब पुलिस के बर्ताव की जबरदस्त आलोचना हो रही है। वीडियो सामने आते ही बठिंडा के एसएसपी डाक्टर नानक सिंह ने तुरंत रामपुरा फूल के डीएसपी को जांच के आदेश दे दिए। उन्होंने मामले की सोमवार तक लिखित में रिपोर्ट मांगी है। एसएसपी ने कहा कि अगर एएसआई आरोपी पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दी है मजदूरों की शिकायत: मिंटा
भट्ठा मालिक मिंटा सिंह ने बताया कि मजदूरों का पूरा हिसाब किताब कर दिया गया है। इसके बावजूद वह भट्ठे के आगे धरना दे रहे हैं। इसलिए पुलिस के पास शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed