{"_id":"5b7af6f242c79246700229f9","slug":"81534785266-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राईवेट स्कूल की प्रिंसीपल पर छात्र के साथ मारपीट करने के आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्राईवेट स्कूल की प्रिंसीपल पर छात्र के साथ मारपीट करने के आरोप
Updated Mon, 20 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रिंसिपल पर छात्र को पीटने का आरोप
प्रबंधकों पर भी करियर बर्बाद करने की धमकी देने के लगाए आरोप
स्कूल कोआडीनेटर ने कहा-छात्र की मां डिप्रेशन की मरीज
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। शहर के एक प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल पर बाहरवीं कक्षा के छात्र ने पिटाई करने के आरोप लगाए हैं। अपने बच्चे के साथ मारपीट का पता चलने पर छात्र की मां ने अपने बच्चे को लेकर एसएसपी बठिंडा के पास शिकायत देकर मारपीट करने वाली स्कूल की प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इन आरोपों के संबंध में स्कूल के कोऑर्डीनेटर गुरविंदर सिंह का कहना था कि छात्र की मां रीतू डिप्रेशन की मरीज है।
एसएसपी बठिंडा के पास दी शिकायत में छात्र की मां ने बताया कि करीब तीन दिन पहले उसके बच्चे के स्कूल में कुछ छात्र आपस में भिड़ गए थे। जिसके बाद झगड़ा करने संबंधी स्कूल की प्रिंसिपल ने बाहरवीं में पढ़ने वाले उसके बेटे पर स्कूल में दूसरे छात्रों के साथ झगड़ा करने आरोप लगा दिए। पीड़िता ने बताया कि इस बात के चलते स्कूल प्रबंधकों ने उसके बेटे को रविवार को वर्धमान पुलिस चौकी के पास पकड़वा दिया, जबकि उसका बेटा नाबालिग है। बच्चे की मां ने बताया कि उसका बेटा सोमवार को जब स्कूल गया तो स्कूल की प्रिंसिपल ने बिना बात किए उसके बेटे को पीटना शुरू कर दिया और पिटाई के बाद उन्हें सूचित कर दिया। जब वह मौके पर स्कूल पहुंची तो स्कूल की प्रिंसिपल ने उसे धमकी दी कि तुम्हारे बच्चे संबंधी वह कुछ तरह लिखेंगे कि तुम्हारा बच्चा किसी स्कूल में एडमिशन नहीं ले सकेगा। पीड़िता ने बताया कि इस के बाद उसने पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचित किया औैर साथ ही अपने बेटे को साथ लेकर वो प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत देने एसएसपी बठिंडा के पास पहुंच गई। पीड़िता ने कहा कि जब वह शिकायत देकर घर आए तो स्कूल प्रबंधकों ने फोन पर उसे धमकी दी कि अगर तुमने शिकायत वापस न ली तो तुम्हारे बच्चे का करियर बरबाद कर दिया जाएगा । इन आरोपों संबंधी जब स्कूल की प्रिंसिपल का पक्ष जानने के लिए उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया तो अपने आप को स्कूल के कोऑर्डीनेटर बताने वाले गुरविंदर सिंह ने फोन उठाते हुए स्कूल की तरफ से पक्ष रखते हुए कहा कि छात्र की मां डिप्रेशन की मरीज है, जिस बारे में महिला के पति ने ही उनको बताया था। उन्होंने कहा कि जो आरोप उन पर लगाए जा रहे हैं, बेबुनियाद हैं। एसएसपी बठिंडा का कहना था कि मामले की जांच करवाई जाएगी।