फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   रेस्तरां के डीजे चालक से लुटेरों ने हथियार के बल पर 1.37 लाख लूटे

रेस्तरां के डीजे चालक से लुटेरों ने हथियार के बल पर 1.37 लाख लूटे

Mon, 30 Jul 2018 10:40 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
रेस्तरां के डीजे चालक से लुटेरों ने हथियार के बल पर 1.37 लाख लूटे
लैपटॉप भी ले गए साथ, आरती चौक के पास दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ किया मामला दर्ज, जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। समारोह खत्म करने के बाद रविवार सुबह घर लौट रहे रेस्तरां वर्कर को लुटेरा गिरोह के दो सदस्यों ने घेर लिया। उन्होंने तेजधार हथियार से हमला किया और लैपटॉप वाला बैग ले गए। उसमें करीब 1.37 लाख रुपये थे। इसके अलावा आरोपी लैपटॉप भी ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही थाना डिवीजन पांच की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच के बाद रेस्तरां वर्कर ईशान की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
ईशान ने बताया कि वह पखोवाल रोड स्थित पिंक फ्लैट में किराए के मकान में रहते हैं। पास ही में स्थित एक रेस्तरां में डीजे चालक है। उनका कहना है कि शनिवार की रात पीएयू गेट नंबर-1 के पास नाइट प्रोग्राम था। वहां से फ्री होने के बाद वह पैदल ही अपना लैपटाप वाला बैग लेकर घर की तरफ जा रहे थे। जब वह आरती चौक के नजदीक पहुंचे तो बाइक पर दो युवक आए। उनके पास हथियार थे। उन्होंने दातर से हमला कर उनके पास से लैपटॉप वाला बैग छीन लिया। उस बैग में लैपटॉप, और 1.37 लाख रुपये थे।
विज्ञापन

ईशान ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से खन्ना के गांव का रहने वाला है। वह लुधियाना में काम करता है। वह कई सालों से अपनी सैलरी से पैसे बचाकर सेविंग कर रहा था। वह पैसे अपने कमरे में नहीं बल्कि लैपटॉप के बैग में ही रखता था। वो भी लुटेरे लूटकर ले गए। थाना डिवीजन पांच में तैनात जांच अधिकारी एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है। जहां वारदात हुई उसके आसपास सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे है। अब तक कोई फुटेज नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed