फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   दिन में करते थे रेकी, रात देते थे चोरी की वारदात को अंजाम

दिन में करते थे रेकी, रात देते थे चोरी की वारदात को अंजाम

Thu, 21 Jun 2018 10:08 PM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
दिन में करते थे रेकी, रात देते थे चोरी की वारदात को अंजाम
दिन में रेकी के बाद करते थे वारदात
विज्ञापन

चोर गिरोह के दो सदस्य हुए गिरफ्तार, तीसरे को पुलिस लाइ प्रोडक्शन वारंट पर
आरोपियों की निशानदेही पर 4.50 लाख, 24 तोले के गहने, 6 मोबाइल और 4 एलसीडी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। दिन में रेकी करने के बाद बंद घर को ढूंढ और देर रात को उसी बंद घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। चौकी जगतपुरी की पुलिस ने दो आरोपियों को इलाके से गिरफ्तार किया है, जबकि तीसरे आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने साढ़े चार लाख रुपये की नकदी, 24 तोले सोने के जेवरात, चार एलसीडी और विभिन्न कंपनियों के छह मोबाइल फोन बरामद किए है। पुलिस ने इस मामले में रवि कुमार उर्फ कालियां, दीपक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि थाना सदर पुलिस द्वारा पहले से गिरफ्तार कर जेल भेजे गए आरोपी सूरज पाल उर्फ शगुन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस अश्वनी कपूर ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी शातिर चोर है। जोकि पहले भी कई वारदातें कर चुके है। उनका कहना है कि कुछ दिनों पहले सिविल सिटी के कारोबारी अनिल कुमार के घर चोरी हुई थी। कैश, गहनों के साथ चोर मोबाइल भी ले गए थे। एएसआई कपिल शर्मा की टीम मामले की जांच कर रही थी। जांच में चोरी हुआ मोबाइल ऑन हो गया। मोबाइल लॉकेशन से पुलिस रवि कुमार तक पहुंची। पूछताछ में रवि कुमार ने सूरजपाल और दीपक के बारे में बताया, कि वह इकट्ठे वारदातें करते थे। इसपर पुलिस ने दीपक को पकड़ा, फिर सुरज को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई।
विज्ञापन

वारदात से पहले करते थे रेकी
डीसीपी अश्वनी कपूर ने बताया कि तीनों आरोपी एक हलवाई के पास वेटर का काम करते है। दिन को तकरीबन आरोपी फ्री होते थे, जोकि दिन में इलाकों में घूम कर रेकी करते थे। रेकी पूरी होने के बाद उस घर में वारदातें करते थे। आरोपियों ने हैबोवाल, लाडोवाल और डिवीजन नंबर-4 के इलाकों में ज्यादातर वारदातें की है। आरोपियों के कब्जे से 4.50 लाख, 24 तोले के जेवर, 4 एलसीडी और 6 मोबाइल बरामद हुए है। आरोपियों ने लक्ष्मी नगर एक क्वाटर के कच्चे फर्श के नीचे नकदी, जेवर और मोबाइल छुपा कर रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed