फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   कर्ज से परेशान नौजवान किसान ने की आत्महत्या

कर्ज से परेशान नौजवान किसान ने की आत्महत्या

Fri, 22 Dec 2017 10:09 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
कर्ज से परेशान नौजवान किसान ने की आत्महत्या
कर्ज से परेशान खेत मजदूर ने जान दी
विज्ञापन

मात्र दो माह पहले हुई थी शादी
अमर उजाला ब्यूरो
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)।
कर्ज से परेशान नौजवान खेत मजदूर ने जहरीली वस्तु निगलकर आत्महत्या कर ली है। मात्र दो माह पहले ही इस नौजवान की शादी हुई थी।
गांव कोहरियां के सतनाम सिंह (25) खेत में मजदूरी का काम करता था। उसके मजदूर पिता गरीब सिंह ने बताया कि महंगाई के कारण उन पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ रहा था। करीब तीन लाख रूपये का कर्ज उनके सिर पर है। इसी बात की चिंता सतनाम सिंह को अंदर ही अंदर खाए जा रही थी। मात्र दो माह पहले ही सतनाम सिंह की शादी हुई थी। वीरवार शाम को घर में ही उसने कोई जहरीली चीज खा ली। अस्पताल ले जाते वक्त उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां के जिला सचिव दरबारा सिंह छाजला, कोहरियां ब्लाक के सचिव बलवीर सिंहने घटना कके लिए सीधे तौर पर सरकार की नीतियों को जिम्मेदारी ठहराया। छाजला ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह विधानसभा चुनाव के दौरान दमभर रहे थे कि उसके सत्ता में आने पर एक भी किसान आत्महत्या नहीं करेगा। नेताओं ने आरोप लगाया कि कैप्टन सरकार किसानों से किए गए वादे भी पूरे नहीं कर रही है। उन्होंने मांग की कि किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed