{"_id":"5c59ba8dbdec225eb27aa4e4","slug":"71549384333-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्किट हाऊस में खड़ी गाड़ी से मिले हथियार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्किट हाऊस में खड़ी गाड़ी से मिले हथियार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्किट हाउस में खड़ी गाड़ी से मिले हथियार
सफारी गाड़ी से 12 बोर की दुनाली बंदूक और 25 कारतूस बरामद
पुलिस को बेसबॉल का बैट और दो खिलौना पिस्तौल भी मिली
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। सर्किट हाउस में मंगलवार की दोपहर को उस समय सनसनी फैल गई, जब वहां बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे लोग हथियारों से लैस होकर आए। जब सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें अंदर जाने से रोका तो वह गाड़ी में हथियार रख खुद अंदर चले गए। इस पर सिक्योरिटी टीम ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पीएयू के इंस्पेक्टर सुमित सूद पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वहां खड़ी सफेद रंग की सफारी गाड़ी से 12 बोर की दुनाली बंदूक, 25 कारतूस, बेसबॉल बैट और दो खिलौना पिस्तौल बरामद की है। पुलिस ने सभी हथियार अपने कब्जे में लेकर जांच शु कर दी है।
थाना पीएयू के प्रभारी सूद ने बताया कि मंगलवार की दोपहर को एक राजनीतिक पार्टी की सर्किट हाउस में बैठक थी। बैठक में शामिल होने के लिए बठिंडा के साथ लगते गांव रामपुराफूल से भी लोग आए थे। वह अपने साथ हथियार भी लाए थे। जब वह सर्किट हाउस के अंदर जाने लगे तो सुरक्षाकर्मी ने उन्हें हथियार अंदर ले जाने से रोक दिया। इसके बाद वह व्यक्ति अपने हथियार गाड़ी में रखकर बैठक में चले गए।
इंस्पेक्टर सूद ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें सूचना दी। उन्होंने मौके पर पहुंच हथियार बरामद किए। जांच में पता चला वह गाड़ी दलजीत सिंह नाम के व्यक्ति की थी और बंदूक भी उसकी थी। उसने अपना लाइसेंस भी उन्हें दिखाया है। फिर भी पुलिस ने बंदूक और कारतूस के साथ साथ खिलौना पिस्तौल वह बेसबॉल बैट भी कब्जे में ले लिया है। आगे की जांच की जा रही है। पंचायती चुनाव के दौरान हथियार जमा कराने के बारे में पूछने पर इंस्पेक्टर सूद ने बताया कि जिसका हथियार है, वह बठिंडा जिले से संबंधित है। अब वहां की पुलिस ने हथियार जमा करने के बाद वापस किए है या नहीं इस बारे में अभी पता नहीं है। जांच के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा।