{"_id":"5ba12c9f867a557ea274d7fd","slug":"71537289375-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में चलाई जा रही थी नकली दूध बनाने की फैक्ट्री","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में चलाई जा रही थी नकली दूध बनाने की फैक्ट्री
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में चल रही थी नकली दूध बनाने की फैक्ट्री
फूड सेफ्टी टीम ने छापामारी कर नष्ट करवाया 80 लीटर दूध
50 किलो पाउडर सोयाबीन और तेल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब।
जिला फतेहगढ़ साहिब की फूड सेफ्टी टीम ने सोमवार देर शाम सरहिंद इलाके के एक घर में चल रही नकली दूध तैयार करने वाले फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। टीम का नेतृत्व कर रही सहायक फूड कमिश्नर डा. अदिति गुप्ता ने घर से 50 किलो माल्टोडोकस्ट्रिन पाउडर, 48 किलो सोयाबीन का तेल बरामद कर मौके पर 80 लीटर तैयार नकली दूध नष्ट करवाया।
गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान फूड और डेयरी विकास पंजाब विभाग की टीम ने संयुक्त तौर पर सरहिंद के फतेह एनक्लेव में देर शाम छापा मारा। माल्टोडोकस्ट्रिन पाउडर और सोयाबीन के तेल के साथ नकली दूध तैयार किया जा रहा था। फूड और डेयरी टीम ने पुलिस विभाग की मौजूदगी में सभी सामान के सैंपल लेकर उसे मौके पर ही नष्ट करवा दिया। नकली दूध के लिए गए सैंपल सरकारी लैबोरेटरी खरड़ में भेजे जाएंगे। रिपोर्ट अनुसार नकली दूध तैयार करने वाले मालिकों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
फूड कमिश्नर डा.अदिति गुप्ता ने बताया कि पंजाब सरकार के मिशन तंदरुस्त पंजाब का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को खाने-पीने की शुद्ध वस्तुएं मुहैया करवाना है। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री चलाने वाले व्यक्ति पर पुलिस भी अपने स्तर पर कार्रवाई करेगी। चेकिंग टीम में फूड सेफ्टी अफसर जसपिंदर कौर औजला, डेयरी विकास इंस्पेक्टर चरनजीत सिंह भी शामिल थे।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन: 18जीबीजीपी02: सेहत विभाग की फूड सेफ्टी तथा डेयरी विकास विभाग की संयुक्त टीम सरहिंद के एक घर में चल रही नकली दूध बनाने वाली फैक्ट्री की चैकिंग करते हुए व बरामद नकली दूध तैयार करने वाला सामग्री।