फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   दलित नेता के नाम पर धार्मिक आयोजन और मंदिर बनवाने की काटते थे पर्ची, करते थे अवैध वसूली

दलित नेता के नाम पर धार्मिक आयोजन और मंदिर बनवाने की काटते थे पर्ची, करते थे अवैध वसूली

Tue, 31 Jul 2018 10:26 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
दलित नेता के नाम पर धार्मिक आयोजन और मंदिर बनवाने की काटते थे पर्ची, करते थे अवैध वसूली
दलित नेता के नाम पर अवैध वसूली
विज्ञापन

कारोबारियों से ऐंठते थे मोटी रकम, आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज
घुमारमंडी इलाके में भी पहले की थी अवैध वसूली
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। दलित नेता के नाम पर सर्राफा बाजार के कारोबारियों से धार्मिक आयोजन और मंदिर बनवाने के नाम पर जबरन अवैध वसूली करने वाले आठ लोगों पर थाना डिवीजन चार की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जो दुकानदार उन्हें अवैध वसूली के पैसे नहीं देता था, वह उसकी दुकान के आगे कूड़ा फेंक देते या फिर उन्हें धमकाते। कारोबारियों ने दलित नेता के ध्यान में मामला लाया और पैसे वसूल करने आए लोगों की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाई। इसके बाद शिकायत पुलिस को दी गई। थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस ने दलित नेता और भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के निर्देशक अश्वनी सहोता की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ जबरन वसूली की एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों में विशाल, सन्नी बावा, अमनप्रीत विक्की, शंटी बावा, पवन कुमार, राहुल सिम्मी, गौरव कुमार और विक्की सहोता शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक दलित नेता अश्वनी सहोता नगर निगम में बतौर चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर तैनात हैं। सहोता का कहना है कि उन्हें सर्राफा बाजार के कुछ कारोबारियों ने बताया कि कुछ लोग उनके नाम का इस्तेमाल कर धार्मिक आयोजन और मंदिर बनाने के लिए अवैध वसूली करते हैं। उन्हें डरा-धमका कर 21 से 31 हजार की मोटी रकम वसूली जा रही है। जब कोई पैसे देने से या फिर पर्ची कटवाने से मना करते है, उक्त आरोपी उन्हें धमकाते है। अश्वनी सहोता ने बताया है कि मुख्य आरोपी विक्की सहोता है, जो बाकी युवकों को उनके नाम का इस्तेमाल कर वसूली करने के लिए भेजता है। इसके अलावा वह आरोपियों को आने-जाने के लिए अपनी कार भी देता है। थाना डिवीजन चार के एसएचओ सब इंस्पेक्टर सुरिंदर चोपड़ा ने बताया कि आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से कुछ आरोपी पुराने मामले के भी थे जो जमानत पर बाहर आकर फिर से वसूली करने लगे। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पहले भी सामने आ चुका है मामला :
डेढ़ महीने पहले घुमारमंडी इलाके में भी ऐसा मामला सामने आया था। वहां स्थित दुकानदारों और फैक्टरी मालिकों से कुछ लोग अश्वनी सहोता के नाम से वसूली करते थे। तब भी अश्वनी सहोता ने थाना डिवीजन नंबर-8 में मामला दर्ज करवाया था। इस मामले में सात युवकों को गिरफ्तार किया था। उनमें कुछ युवक जमानत पर बाहर आकर फिर से वसूली करने लगे। अब थाना डिवीजन नंबर-4 में दर्ज हुए मामले में पहले पकड़े गए युवक भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed