फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   नाइजीरियन दिल्ली से पंजाब के लिए करता था स्मैक की तस्करी

नाइजीरियन दिल्ली से पंजाब के लिए करता था स्मैक की तस्करी

Wed, 06 Jun 2018 09:56 PM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
नाइजीरियन दिल्ली से पंजाब के लिए करता था स्मैक की तस्करी
नाइजीरियन समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

अमलोह पुलिस ने आरोपियों से बरामद की आधा किलो हेरोइन
अमलोह पुलिस ने नाइजीरियन को दिल्ली के उत्तम नगर से दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। अमलोह पुलिस ने एक नाइजीरियन समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से आधा किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसएसपी अल्का मीना ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि अमलोह के एसएचओ कुलजीत सिंह ने गत 4 जून को सौंटी गांव में नाकाबंदी की हुई थी। शक के आधार पर आई-ट्वंटी कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में सवार तीन लोगों से 150 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोयिपों की की पहचान अमित कुमार शर्मा, गुरजंट सिंह और गुरजटं की मां परमजीत कौर उर्फ पम्मी निवासी मंडी गोबिंदगढ़ के तौर पर हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तस्करी में नाइजीरियन युवक भी शामिल है जिसका नाम इबूका उर्फ प्रिंस पुत्र इमीचिबे निवासी उसोडी स्टेट लामोस नाइजीरिया हाल निवासी गली नंबर 17 विपन गार्डन उत्तम नगर नई दिल्ली है और वह फतेहगढ़ साहिब, खन्ना तथा आसपास के इलाकों में हेरोइन सप्लाई करता था।
विज्ञापन

तीनों की निशानदेही पर अमलोह पुलिस के डीएसपी मनप्रीत सिंह, एस.एच.ओ कुलजीत सिंह की पुलिस टीम नाइजीरियन इबूका उर्फ प्रिंस को काबू कर लिया गया। एसएसपी के दिल्ल्ली में दबिस के दौरान नाइजीरियन इबूका ने पांचवीं मंजिल से तीसरी मंजिल पर छलांग लगा दी और तीसरी मंजिल से कूदकर ग्राउंड फ्लोर पर आ गया। इससे उसके दाहिने पैर की हड्डी में फैक्चर आ गया। पुलिस ने दबोच लिया और उसके कब्जे से 350 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने उसे अमलोह ले आई और इलाज कराकार एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज किया।।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि आरोपी अमित कुमार और गुरजंट सिंह पर कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। अमित कुमार से थाना सरहिंद पुलिस 14 नवंबर 2017 को 40 ग्राम स्मैक तथा एक लाख रुपये बरामद किए है। इसके अलावा लुधियाना के डिवीजन नंबर 6 में नकली करेंसी का मामला दर्ज है। गुरजंट सिंह पर थाना गोबिंदगढ़ में शराब और हेरोइन बरामदगी का मामला दर्ज है। थाना सदर खन्ना पुलिस ने तीन मार्च 17 को उससे नशीला पाउडर बरामद किया था। दोनों जमानत पर रिहा होकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed