फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ससुराल वालों से तंग विवाहिता ने खुद को आग लगा की आत्महत्या

ससुराल वालों से तंग विवाहिता ने खुद को आग लगा की आत्महत्या

Sun, 01 Apr 2018 10:33 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
ससुराल वालों से तंग विवाहिता ने खुद को आग लगा की आत्महत्या
ससुरालियों से तंग विवाहिता ने किया आत्मदाह
विज्ञापन

पति, सास, देवर और देवरानी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज
सोमवार को विवाहिता का पोस्टमार्टम कराएगी पुलिस, आरोपियों की तलाश शुरु
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
जमालपुर की सरपंच कालोनी में रविवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों से तंग आकर अपने ही घर में खुद पर मिट्टी का तेल डाल आग लगा ली। उसके चिल्लाने की आवाज सुन कर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। जब तक आग पर काबू पाया जाता महिला की मौत हो चुकी थी। इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक की पहचान सरपंच कालोनी की रहने वाली किरण (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले में किरण के भाई शंकर की शिकायत पर उसके पति सुरजीत सिंह शेरा, देवर सन्नी, उसकी पत्नी और सुरजीत की मां के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। अभी तक सब आरोपी फरार है।

जांच अधिकारी एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि सुरजीत मजदूरी करता था। किरण और सुरजीत की दूसरी शादी थी। दोनों ने करीब छह साल पहले शादी की थी। शादी के बाद अक्सर दोनों में झगड़ा होता था। जिस कारण सुरजीत अपने परिजनों से अलग सरपंच कालोनी में ससुराल घर के पास रहने लगा। मगर उसके बावजूद उसके ससुराल वाले उसे तंग करते थे। किसी न किसी बात को लेकर उनमें कलेश रहता था। दो दिन पहले भी घरेलू बातों को लेकर सुरजीत और किरण के बीच काफी झगड़ा हुआ। किरण ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को भी दी थी। किरण के परिवार वालों ने दोनों के बीच समझौता करवा दिया था। रविवार सुबह फिर सुरजीत और किरण झगड़ पड़े। सुरजीत घर के बाहर आ गया तो किरण ने खुद पर तेल डाल आग लगा ली। उसके चिल्लाने की आवाज सुन आस-पास के लोग भी इकट्ठे हो गए। लेकिन जब तक कोई कुछ कर पाता किरण की मौत हो चुकी थी। एएसआई बलदेव सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम के लिए शव सिविल अस्पताल भेज दिया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अभी तक सभी आरोपी फरार है। छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed