फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बहु को छिपाने के शक्क में महिला ने अपने साथियों संग मिलकर

बहु को छिपाने के शक्क में महिला ने अपने साथियों संग मिलकर

Mon, 05 Mar 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
बहु को छिपाने के शक्क में महिला ने अपने साथियों संग मिलकर
युवक की हत्या कर शव रजवाहे में फेंका
विज्ञापन

लापता बहू को छिपाकर रखने के शक में सास ने साथियों के साथ मिलकर मारा
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
घर से बिना बताए चली गई बहू को किसी अज्ञात जगह छिपाकर रखने के संदेह में सास ने अपने साथियों संग मिलकर युवक जसविंदर सिंह उर्फ फौजी की हत्या कर शव को रजवाहे में फेंक दिया । आरोपियों ने पहचान मिटाने की कोशिश में चेहरा पर कई वाह किए। गत दिनों रजवाहे से मिले शव मिलने पर मृतक की बहन गुरविंदर कौर ने थाना नंदगढ पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई ।
इस पर पुलिस ने आरोपी जगदीप सिंह, गुरप्रीत कौर, राजा सिंह, रानी कौर, विकास, गुरप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह , परम कौर और चंदू निवासी बठिंडा के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की दी गई शिकायत में गुरविंदर कौर निवासी बठिंडा ने बताया कि आरोपी महिला रानी कौर के लड़के की पत्नी कुछ दिन पहले बिना बताए घर से चली गई थी। रानी को उसके भाई जसविंदर सिंह उर्फ फौजी पर संदेह था कि उसने बहू को कहीं छिपाकर रखा हुआ है। इसके चलते रानी ने अपने साथियों संग मिलकर उसके भाई की हत्या कर शव को रजवाहे में फेंक दिया था ।
विज्ञापन

एसआई परविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक युवक की बहन के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के अलावा अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है। मुख्य आरोपी रानी कौर की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले की असलियत सामने आएगी। एसआई ने दावा किया कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed